मनोरंजन

Sherlyn Chopra Birthday Special: विद्याबालन के साथ रोमांस करना चाहती थी शर्लिन, निर्भया कांड पर दिया था विवादित बयान- ‘गैंगरेप करवाने को तैयार हूं’

Sherlyn Chopra Birthday Special: शर्लिन चोपड़ा बाॅलीवुड की हाॅट एक्ट्रेस में से एक हैं। इसलिए इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फाॅलोवर्स की लाइन लगी रहती है। हालांकि बाॅलीवुड में इनका सिक्का भले ही न चल पाया हो पर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों से इन्होंने हाॅटनेस का लेवल बढ़ा रखा है।

Sherlyn Chopra Birthday Special: प्लेबॉय मैग्जीन के लिए शर्लिन ने करवाया था न्यूड फोटोशूट, विवादित बयानों से मिली पहचान

Happy Birthday Sherlyn Chopra: बॉलीवुड की दुनिया में शर्लिन चोपड़ा वो नाम है, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी बोल्ड अदाओं का तो हर कोई दीवाना है। न्यूड फोटोशूट करवा कर रातों-रात पॉपुलर हुईं शर्लिन चोपड़ा 11 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगी। शर्लिन का जन्म 1984 में हैदराबाद में हुआ था। लेकिन उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती के आगे उम्र का भी पता नहीं चलता।

2005 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू

शर्लिन चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म यूनिवर्सिटी से की थी। तीन साल बाद, उन्होंने 2005 में चंदर मिश्रा की फिल्म टाइम पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब से, अभिनेत्री कई भाषाओं हिंदू, तेलुगु और तमिल में कई फिल्मों में दिखाई दी है। शर्लिन हमेशा खबरों में रही हैं, लेकिन बिग बॉस 3 में भाग लेने के बाद वह एक घरेलू नाम बन गईं। हालांकि शर्लिन आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरी रहती है। आइए आज हम आपको उनकी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं-

इन वजहों से विवादों में आईं शर्लिन

शर्लिन चोपड़ा उस समय सुर्खियों में आईं जब उन्होंने बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट और डायरेक्टर साजिद खान को शो से बाहर करने की डिमांड की थी। शर्लिन पहले भी आरोप लगा चुकी हैं कि साजिद ने उनका यौन उत्पीड़न किया। मीटू अभियान के तहत उन्होंने ये खुलासा किया था। शर्लिन वैसे तो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन फैंस के बीच पॉपुलैरिटी उन्हें उनकी बोल्ड अदाओं और विवादित बयानों से मिली। प्ले ब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट के बाद शर्लिन विवादों में आ गईं थीं। ‘बिग बॉस’ और ‘कामसूत्र 3डी’ फिल्म को लेकर भी ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

निर्भया कांड पर दिया था विवादित बयान

शर्लिन चोपड़ा हिंदी सिनेमा की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के लिए अपना फुल न्यूड फोटोशूट कराया है। इसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। शर्लिन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वो एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ रोमांस करना चाहती हैं। इतना ही नहीं शर्लिन ने निर्भया कांड के बाद भी एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके रेप के बाद देश की सभी लड़कियां सुरक्षित हो जाएंगी तो वो अपना गैंगरेप करवाने के लिए तैयार हैं। करियर की बात करें तो शर्लिन ने 2002 में तेलुगु फिल्म ‘मधुरम’ से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया। कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम के बाद भी उन्हें सक्सेस नहीं मिली, अब वो काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

शर्लिन की कुछ फिल्में

दिल बोले हड़िप्पा

दिल बोले हड़िप्पा! यह फिल्म एक युवा महिला के बारे में है जो पूरी तरह से पुरुष क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए खुद को एक लड़के के रूप में प्रच्छन्न करती है। रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में हैं। जबकि अनुपम खेर, दलीप ताहिल, राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा सभी सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म में शर्लिन ने सोनिया सलूजा का किरदार निभाया है।

वजह तुम हो

वजह तुम हो 2016 की एक आपराधिक रहस्य थ्रिलर फिल्म है जिसमें शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी और सना खान ने अभिनय किया है। शर्लिन चोपड़ा ने इस फिल्म में ‘दिल में छुपा लूंगा’ गाने के लिए एक छोटी भूमिका निभाई, जो उस समय लोकप्रिय हो गया।

दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर

सुनील दर्शन निर्देशित दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर 2005 की एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और लारा दत्ता ने अभिनय किया है। शर्लिन चोपड़ा फिल्म में लीना भरूचा के रूप में एक संक्षिप्त भूमिका निभाती हैं, जो बॉबी देओल के किरदार करण की प्रेमिका है।

Read More:- Basant Panchami: बसंत पंचमी पर पहनें इस रंग के कपड़े, माता सरस्वती की उम्रभर बनी रहेगी कृपा, इन सेलेब्स का अपनाएं लुक

अरविंद की एक फिल्म

ए फिल्म बाय अरविंद 2005 में रिलीज हुई एक तेलुगु रहस्य थ्रिलर फिल्म है, जिसमें राजीव कनकला ने अरविंद और शर्लिन चोपड़ा ने निरुपमा की भूमिका निभाई है। इस फिल्म से शर्लिन ने अपना तेलुगु डेब्यू किया था।

लाल स्वस्तिक

विनोद पांडे ने 2007 की हिंदी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर रेड स्वस्तिक का निर्देशन किया। शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म में कई व्यक्तित्वों को चित्रित किया है, जो एक सीरियल किलर के बारे में है जो हत्याओं पर उतारू हो जाता है और अपने सभी पीड़ितों पर स्वस्तिक का निशान छोड़ देता है।

इंस्टाग्राम पर हैं 12.4 मिलियन फॉलोअर्स

शर्लिन चोपड़ा भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हैं पर इंस्टाग्राम पर उनके दीवाने कम नहीं हैं। दरअसल एक्ट्रेस को इंस्टा पर करीब 12.4 मिलियन फैंस ने फाॅलो किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कई हॉट पिक्स शेयर की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button