लाइफस्टाइल

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर पहनें इस रंग के कपड़े, माता सरस्वती की उम्रभर बनी रहेगी कृपा, इन सेलेब्स का अपनाएं लुक

इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती विद्या, संगीत और कला की देवी हैं। माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से लाभ मिलता है।

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर पहनें इस तरह के ड्रेस, हर कोई करेगा तारीफ

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह दिन हिंदुओं के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाने वाली है। इस दिन विद्या संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की बहुत ही धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। इसी के साथ इस दिन पीले वस्त्र पहनने का सबसे ज्यादा महत्व बताया जाता है। तो आज हम आपको इस लेख में बसंत पंचमी पर क्या पहनें इसके बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही पीले वस्त्र पहनने का महत्व भी बताएंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

क्या है पीले वस्त्र पहनने का महत्व

  • बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने के पीछे कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। जिसके अनुसार पीला रंग भगवान सूर्य का है और सूर्य की किरणें जिस प्रकार अंधकार का विनाश करती हैं, उसी तरह ये मनुष्य के हृदय में बसी बुरी भावना को नष्ट करती है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनना शुभ माना गया है।
  • इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी पीले रंग को बहुत ही शुभ माना गया है। गाढ़ा पीला मनुष्य को मनोबल प्रदान करके हर कार्य में सफलता की ओर बढ़ाता है। लेकिन हल्का पीला रंग मानव को बुद्धिहीन बनाता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग ज्ञान और बुद्धि का भव्‍य रंग है। यह सुख, शांति, अध्‍ययन, एकाग्रता और मानसिक बौद्धिक उन्‍नति का परिचायक है।
  • पीला रंग उत्‍तेजित करता है ज्ञान की ओर प्रव्रत्ति उत्‍पन्‍न करता है। साथ ही नए-नए विचार मन में पैदा करता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहना जाता है।
  • भगवान श्री विष्‍णु का वस्‍त्र भी पीला है, उनका पीत वस्‍त्र उनके असीम ज्ञान का द्योतक है।
  • भगवान श्री गणेश की धोती भी पीली है। सभी मंगल कार्यों में पीली धोती पहनने वाले गणेश भगवान विघ्नहर्ता हैं।

Read More:- 2024 में कब मनाई जाएगी सरस्वती पूजा? क्या है इसके धार्मिक मान्यता ?: Saraswati Puja 2024

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी का त्योहार पूजा-पाठ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस दिन का मौसम से विशेष लगाव माना गया है। क्योंकि बसंत का मौसम आते ही फूलों पर बहार आ जाती है। खेतों में सरसों चमकने लगती है, जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगतीं है। आमों के पेड़ों पर बौर आ जाता है और हर तरफ रंग-बिरंगी तितलियां मंडराने लगती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन एक बड़ा जश्न मनाया जाता है और इस पर्व को बंसत पंचमी कहा जाता है। इस दिन मां सरस्वती के साथ ही भगवान विष्णु और कामदेव की भी पूजा होती है।

सेलेब्स का भी ले सकते हैं लुक

सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई सेलिब्रिटीज मिल जाएंगे जिनके आउटफिट्स को कॉपी कर आप त्योहार को खास बना सकते हैं। इससे आपको एक ग्लैमरस लुक भी मिलेगा। करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडेय, कार्तिक आर्यन, विराट कोहली, नागार्जुन जैसे कई सेलेब्स का लुक आप कॉपी कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button