मनोरंजन

Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies: मशहूर संबलपुरी गायिका रुखसाना बानो का निधन, परिवार ने लगाया जहर देने का आरोप, शूटिंग पर जूस पीने के बाद हो गईं थीं बीमार

Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies: लोकप्रिय संबलपुरी गायिका रुखसाना बानो का भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies: हालत ज्यादा बिगड़ने पर एम्स में भर्ती हुईं थी रुखसाना बानो

लोकप्रिय संबलपुरी गायिका रुखसाना बानो का भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 27 वर्षीय रुखसाना का जीवाणु के कारण होने वाले रोग ‘स्क्रब टाइफस’ का इलाज किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने बुधवार रात हुई उसकी मौत का कारण अभी तक नहीं बताया है। वहीं रुखसाना की मां और बहन ने आरोप लगाया कि उन्हें पश्चिमी ओडिशा के उनके एक प्रतिद्वंद्वी गायक ने जहर दिया है।

हालांकि, जब उनसे उसका नाम पूछा गया तो उन्होंने कलाकार की पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि रुखसाना को पहले भी धमकियां मिली थीं। Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies करीब 15 दिन पहले बोलनगीर में शूटिंग के दौरान जूस पीने के बाद रुखसाना बीमार पड़ गईं थीं। उन्हें 27 अगस्त को भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More:- Tirupati Laddu Case: लैब रिपोर्ट आने के बाद आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने लिया बड़ा एक्शन, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा

जूस पीने के बाद पड़ गई थी बीमार Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies

इसके अलावा उनकी बहन रूबी बानो ने प्रेस रिपोर्टरों को बताया कि जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले रुखसाना बोलनगीर में शूटिंग के दौरान जूस पीने के बाद बीमार पड़ गई थी। Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies उसे 27 अगस्त को भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बोलनगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद में उसकी हालत और बिगड़ने लगी।

Read More:- Himesh Reshammiya Father Death: हिमेश रेशमिया के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, आज जुहू में होगा अंतिम संस्कार

हालत ज्यादा बिगड़ने पर एम्स में हुईं थी भर्ती Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies

हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे बरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एम्स भुवनेश्वर लाया गया। रुखसाना की मां ने भी इसी तरह के दावे करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Sambalpuri Singer Rukhsana Bano Dies हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर उनकी किसी से क्या दुश्मनी रही होगी जो उन्हें जहर देना पड़ा। जैसा कि उनकी मां और बहन आरोप लगा रहीं हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button