मनोरंजन

TV couple: टीवी कपल्स जिन्हें टीवी शो के दौरान हुआ था प्यार और बाद में की शादी

TV couple: इन जोड़ियों के प्यार की शुरुआत हुई थी एकता कपूर के शो के दौरान


TV couple: ऐसे तो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री बहुत बड़ी है यहाँ हर दिन किसी न किसी को किसी न किसी से प्यार होता तो वही दूसरी तरफ किसी न किसी के ब्रेकअप की खबरें आती रहती है लेकिन इस टीवी की दुनिया में ऐसे भी बहुत सारे कलाकार है जिनकी टीवी शो के दौरान ही अपने पार्टनर से मुलाकात हुई और आगे चलकर वो शादी के बंधन में बंध गए। वही कुछ ऐसे कलाकार भी है जिन्होंने एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया लेकिन उसके बाद एक दूसरे से रिश्ता ही तोड़ दिया और इनमें से ज्यादातर ऐसे कपल्स है जिनकी प्रेम कहानी एकता कपूर के शो से शुरू हुई थी। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे ऐसे टीवी कलाकारों के बारे में जिन्होंने अपने प्यार की शुरुआत एकता कपूर के शो से की।

गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी: गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी की जोड़ी को मुख्य भूमिका में एकता कपूर के शो कुटुम्ब में साथ देखा गया था। इस प्यारे जोड़े की प्यार की शुरुआत भी इसी शो से हुई थी। इन दोनों को सिर्फ कुटुम्ब में ही नहीं बल्कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, हिट डेली सोप, जैसे बहुत सारे शो में साथ देखा गया है। दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया और उसके बाद साल 2004 में शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

और पढ़ें: बॉलीवुड सितारें जो सरोगेसी की सहायता से बने माता पिता

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात भी एकता कपूर के शो ‘ये है मोहब्बतें’ के दौरान हुई थी। दोनों के फैंस ही थे जिन्होंने उन्हें समझाया था कि वो साथ में कितने अच्छे लगते है। इस जोड़ी ने भी कुछ समय तक तो एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद एक-दूसरे के परिवारों से मुलाकात की और साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

कृतिका कामरा और करण कुंद्रा: कृतिका कामरा और करण कुंद्रा के प्यार की शुरुआत भी एकता कपूर के शो ‘कितनी मोहब्बत है’ से हुई थी। हालांकि अभी दोनों साथ नहीं है। लेकिन उस समय पर दोनों की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी कुछ खास समय तक नहीं चली। जिसके बाद अभी कृतिका सिंगल है और करण अनुषा दांडेकर को डेट करने लगे।

गौतमी गाडगिल और राम कपूर: गौतमी गाडगिल और राम कपूर की मुलाकात एकता कपूर के शो ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी। यही से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद थोड़े समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2003 में वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर ली थी। इस जोड़ी को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और आज भी दोनों साथ में है. इनके दो बच्चे के  हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button