मनोरंजन

Alia-Ranbir wedding :रणबीर की बैचलर पार्टी में आने वाला है एक खास मेहमान, कभी आलिया कर चुकी हैं उन्हें डेट

Alia-Ranbir wedding : ‘Badri ‘की नहीं ‘Bunny ‘ की दुल्हनिया बनेंगी अब आलिया, आ गई तारीख


Highlights

. विक्की – कैटरीना के बाद अब रणबीर – आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

. शादी के वेन्यू के बारे में बात करें तो वो बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।

. रणबीर अपनी बैचलर पार्टी भी होस्ट करने वाले हैं, जिसमें एक ऐसे शख्स के शामिल होने की खबर है जो कभी आलिया को डेट कर चुके है।

Alia – Ranbir wedding: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। विक्की – कटरीना के बाद अब रणबीर – आलिया भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर – कपूर और आलिया भट्ट बी – टाउन के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। आपको बता दें कि जब से रणबीर – आलिया की डेटिंग की खबरें मीडिया में आई हैं तब से सबकी निगाहें इसी दिन पर टिकी थी अंतत उनके फैंस का इंतज़ार खत्म हुआ। यही वजह है कि दोनों कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं और तमाम कयासों के बीच दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Read More- आखिर कौन है वो 5 लोग जिन्हें आलिया भट्ट डेट कर चुकी है

दरअसल, आलिया अपने नाना एन राजदान की नाजुक हेल्थ कंडीशन के चलते अप्रैल में ही शादी पर विचार कर रहीं हैं । ईटाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया – रणबीर के करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि 17 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया ये जा रहा है कि 17 अप्रैल को गुपचुप शादी की योजना बनाई जा रही है जो एक करीबी पारिवारिक शादी होगी। शादी के वेन्यू के बारे में बात करें तो वो बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।

जी हाँ दोनों की शादी आरके स्टूडियो में आयोजित होने वाली है। पहले आरके घर में शादी होने के कयास लग रहे थे लेकिन अब वेन्यू में बदलाव कर दिया गया है। आपको बता दें कि इसी घर में ऋषि – नीतू की शादी हुई थी। अभी फिलहाल आलिया – रणबीर चेंबूर में आरके स्टूडियो साइट के लॉजिस्टिक्स पर काम कर रहें हैं। बताया ये जा रहा है कि यह शादी समारोह एक या दो दोनों तक चलेगा, जिनमें केवल परिवार के करीबी लोगों के ही शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANBIR ♡ ALIA (@ranbir.alia.forever)

इस बीच आपको हम यह भी बताना चाहते हैं कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर अपनी बैचलर पार्टी भी होस्ट करने वाले हैं। जिनमें अयान मुखर्जी, आदित्य राय कपूर और अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी के शामिल होने की सम्भावना है। और यहाँ सबसे रोमांचक बात यह है कि रणबीर अर्जुन कपूर को अपने बैचलर पार्टी में इनवाइट करने वाले हैं। आपको बता दें कि एक ऐसा भी वक्त रहा है जब अर्जुन – आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने ही इसे रूमर से ज्यादा कुछ नहीं बताया था।

वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। बताया ये जा रहा है कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपकमिंग प्रोजेक्टस के काम में काफी अधिक व्यस्त हैं और यही वजह है कि दोनों ने हनीमून को बाद के लिए टाल दिया है।

वहीं रणबीर – आलिया को लेकर कहा यह जा रहा है कि दोनों शादी के बाद नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे ऐसा कहा जा रहा है कि कपल ने अपने नए घर को डिजाइन करने में काफी मेहनत और समय लगाया है।

आलिया को डेट करने से पहले रणबीर का नाम कई हिरोइनों के साथ जोड़ा गया है। जिनमें एक कैटरीना कैफ भी हैं। कैटरीना और रणबीर ने एक दूसरे को 6 सालों तक डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के ब्रेकअप का मुख्य कारण तो सामने नहीं आया लेकिन एक इंटरव्यू में कैटरीना रणबीर से रिश्ते टूटने की वजह उनके परिवार खासकर करके रणबीर की माँ नीतू सिंह के साथ बॉन्ड को देती हैं।

कैटरीना ने ये स्वीकारा है कि रणबीर की फैमली उन्हें पसंद नहीं करती थी। यही वजह रणबीर – दीपिका के रिश्ते टूटने के पीछे बताए जाते हैं। लेकिन आलिया के साथ ऐसा नहीं हैं। रणबीर की माँ नीतू सिंह उन्हें बहुत पसंद करती हैं। उन्हें साथ में कई बार एक साथ समय बिताते देखा गया है। यानि कि हम यह कह सकते हैं कि दोनों के रिश्ते को शादी तक पहुँचाने के लिए रणबीर की माँ नीतू सिंह का बड़ा हाथ है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button