मनोरंजन

Pope Francis: पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Pope Francis: 21 अप्रैल 2025 को ईस्टर सोमवार के शुभ दिन वेटिकन सिटी के ‘कासा सांता मार्ता’ निवास में पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Pope Francis : विश्व ने खोया आध्यात्मिक मार्गदर्शक, पोप फ्रांसिस नहीं रहे

Pope Francis, 21 अप्रैल 2025 को ईस्टर सोमवार के शुभ दिन वेटिकन सिटी के ‘कासा सांता मार्ता’ निवास में पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वेटिकन के कार्डिनल केविन फैरेल ने सुबह 7:35 बजे उनके निधन की आधिकारिक घोषणा की। पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम जॉर्ज मारियो बेर्गोलियो था, 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जन्मे थे। वे रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप बने और पहले लैटिन अमेरिकी और जेसुइट पंथ से आने वाले पोप थे। 13 मार्च 2013 को पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफे के बाद उन्होंने पोप का पदभार संभाला।

12 वर्षों के कार्यकाल

अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में पोप फ्रांसिस ने चर्च के भीतर कई बदलाव लाने की कोशिश की। उन्होंने यौन शोषण के मामलों को गंभीरता से लिया, LGBTQ+ समुदाय के लिए सहानुभूति दिखाई, पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुखर रहे और वैश्विक आर्थिक असमानताओं के खिलाफ आवाज उठाई। वे मृत्युदंड के उन्मूलन के भी प्रबल समर्थक थे। हाल के वर्षों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। 2025 की शुरुआत में वे डबल निमोनिया और किडनी फेलियर से ग्रसित हो गए थे। हालांकि, उन्होंने निधन से एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को सेंट पीटर्स बेसिलिका से अंतिम ईस्टर संदेश भी दिया था।

Read More : Laughter Chef 2: कुकिंग शो से वेब की दुनिया तक, इस कंटेस्टेंट ने तोड़ा टीवी का टैग

 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

उनके निधन की खबर फैलते ही दुनियाभर से श्रद्धांजलियों का तांता लग गया। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स और रानी कैमिला ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें शांति और करुणा का प्रतीक बताया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जो मृत्यु से एक दिन पहले पोप से मिले थे, ने उन्हें मानवता के लिए प्रेरणा बताया। पोप फ्रांसिस को अक्सर “जनता के पोप” कहा जाता था। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन, नम्र स्वभाव और सामाजिक न्याय की वकालत के ज़रिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन के बाद अब वेटिकन में नए पोप के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे ‘कॉन्क्लेव’ कहा जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button