Happy Birthday Monali Thakur: सिर्फ क्यूटनेस से ही नहीं अपनी आवाज़ से भी जीत चुकी है लाखो फैंस का दिल

यह है मोनाली ठाकुर द्वारा गाये गए 5 बेस्ट सांग्स
बी- टाउन की बेहतरीन सिंगर में से एक जिन्होंने सिर्फ अपनी क्यूटनेस से ही नहीं बल्कि अपनी आवाज़ से भी करोड़ो का फैन्स का जीत लिया है दिल। जी हाँ, हम बात कर रहे है मोनाली ठाकुर की जो इस साल अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। मोनाली ठाकुर एक ऐसी सिंगर है जो कई सारी भाषाओं में गाना जाती है चाहे वो हिंदी हो या बंगाली, उनके सुर और आवाज़ के सभी दीवाने है।
वही बात करे मोनाली ठाकुर के सोशल मीडिया पर फेन फोल्लोविंग की तो इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स है और अपने ज्यादार इंस्टा पोस्ट पर वो मस्ती करती हुई नज़र आती है। मोनाली ठाकुर को सिंगिंग के इलावा किताबे पढ़ना और नई- नई जगहों को एक्स्प्लोर करना बेहद पसंद है।इसके अलावा मोनाली ठाकुर कई टीवी शो में जज के तौर पर भी नजर आयी है। हाल ही मे मोनाली कलर्स टीवी पर शो राइजिंग स्टार 2 में जज के तौर पर नज़र आई ।
यह है मोनाली ठाकुर द्वारा गाये गए 5 बेस्ट सांग्स:
1. मोह- मोह के धागे
मोह- मोह के धागे 2015 में आयी फिल्म दम लगा कर हईशा का है जिसमे आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर साथ में काम किये है ।इस गाने को मोनाली ठाकुर ने अपनी आवाज़ दी है जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस गाने को अब तक 9 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके है।
2. सवार लू
यह गाना 2013 में आई फिल्म लूटेरा की है जिसमे सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह साथ में नजर आये है। इस गाने को मोनाली ठाकुर ने बड़े ही खूबसूरती से गाया है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया।
और पढ़ें: Happy Birthday Himansh Kohli: छोटे परदे से की थी करियर की शुरुआत, फिल्मो से लिया ब्रेक
3. खोल दे बाँहें
यह गाना 2017 में आई फिल्म मेरी प्यारी बिंदु का है जिसमे परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना साथ में नजर आये।
4. हो जा आवारा
हो जा आवारा एक एनर्जेटिक सांग है जो हाल ही में आयी फिल्म पल पल दिल के पास का है जिसमे सनी देओल के बेटे करण देओल नजर आ रहे है ये उनकी पहली फिल्म है।
5. अनजाना- अनजानी की कहानी
यह थोड़ा सैड सांग है जिसे मोनाली ठाकुर ने गाया है। यह गाना 2010 में आयी फिल्म अनजाना – अनजानी का है जिसमे रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com