मनोरंजन

बॉलीवुड में ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड में ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड


बॉलीवुड में ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड :- भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी’ कल रिलीज हुई है। रिलीज होने के साथ ही इसने पहले दिन ही इसने बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पहले दिन ही कमाई  के तोड़े सारे रिकॉर्ड

रिलीज के पहले दिन ही शानदान 21.3 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे साफ जाहिर होता है कि धोनी का जादू सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं है। ब्लकि बॉलीवुड केपर्दे  पर भी धोनी का जादू सिर चढकर बोल रहा है। इस फिल्म ने पहले कमाई के मामले में रुस्तम, एयरलिफ्ट, दिलवाले, और दबंग2 जैसी कामयाब जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

नीरज पांडेय द्वारा निर्देशित फिल्म एमएस धोनी में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत धोनी की किरदार निभा रहे हैं। सुशांत के अलावा किरा आडवाणी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड में ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

भारतीय क्रिकेट कप्तान क जीवनी पर आधारित है फिल्म

फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी की जीवन सफर पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि किन-किन परिस्थियों में देश के वर्ल्ड कप दिलाया।

साथ ही धोनी की बचपन के दिनों को दिखाया है। धोनी के क्रिकेट करियर को दर्शाया गया है। कैसे एक मिडिल क्लास का लड़का क्रिकेट की चकाचौंध तक पहुंचा। धोनी के जीवन भी बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा है।

बचपन से लेकर  पहला प्यार सब कुछ दिखाया गया है

फिल्म में धोनी के रांची मे पैदा से लेकर प्यार स्कूल और जीवन की सारी चीजों को दर्शाया गया है। स्कूल से लेकर क्रिकेट के मैदान तक का सफर है।

इस फिल्म के द्वारा धोनी के बारे छिपी कई बातों को दिखाया गया है। कैसे स्कूल के दिनों में विकेटकीपर ने अपना नाम वापस ले लिया और उसकी जगह पर धोनी को विकेटकीपर बना दिया गया और यही से उसके क्रिकेट का सफर शुरु हुआ।

फिल्मे में धोनी की एक गर्लफ्रेंड के बारे में भी दिखाया है जिसकी रोड़ एक्सीडेंट में मौत हो जाती है जिसके बाद धोनी डिप्रेशन में चल जाते है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button