बॉलीवुड

sanya malhotra birthday इस दिन मनाएंगी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपना 32वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से डेब्यू करने वाली सान्या के लिए फिल्मों में ब्रेक पाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा।

sanya malhotra birthday एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने कई हिट फिल्में दी, इस वजह रहीं काफी चर्चे में


sanya malhotra birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का जन्म 25 फरवरी 1992 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। सान्या मल्होत्राका बॉलीवुड करियर भले अभी छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया और अपनी पहचान बनाने में कामयाब हैं। सान्या एक्टिंग की दुनिया में जितनी एक्टिव हैं, उतनी ही ज्यादा वह सोशल मीडिया पर एक्टिव पाई जाती हैं।

पृष्ठभूमि

सान्या मल्होत्रा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जिनका जन्म 25 फरवरी 1992 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

पढ़ाई

उन्होंने रायन इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार, दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

सान्या मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म और करियर

सान्या मल्होत्रा ने साल 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। उन्हें करियर में सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल में काम करने का मौका मिला था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था, जिसमें उन्होंने पहलवान बबीता कुमारी का किरदार निभाया था।

सान्या मल्होत्रा ने कई हिट फिल्में दी

फिल्म दंगल के बाद सान्या 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद वह फिल्म ‘फोटोग्राफ’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से लेकर अब तक उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई कामयाब फिल्मों जैसे ”पटाखा”, ”बधाई दो”, ”शकुंतला देवी”, ”मीनाक्षी सुंदरेश्वर” जैसी हिट फिल्में देखकर खूब वाहवाही लूटी।

सान्या का आने वाली फिल्में

सान्या बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने के बाद भी अभी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के संघर्ष कर रही हैं। भले ही बॉलीवुड में उन्हें आए कम समय हुआ है, लेकिन वह अपनी सफलता की लगातार कहानी लिख रही हैं। आने वाले दिनों में सान्या को ‘हिट: द फर्स्ट केस’, अभिनेता विक्रांत मेस्सी और बॉबी देओल के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म 25 फरवरी को ज़ी5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेत्री मलयालम ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी।

Read More: Pooja bhatt birthday इस दिन मनाएंगी पूजा भट्ट अपना 52वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

नए घर की वजह रहीं चर्चे में

आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने बीते साल 2021 में नवंबर की महीने में महानगरी मुबंई के जुहू में अपना नया घर खरीदा था। उनका सान्या का नया घर जुहू- वर्सोवा लिंक रोड पर बेव्यू बिल्डिंग में है। उनके लग्जरी अपार्टेमेंट की कीमत 14.3 करोड़ रुपये बताई गई थी, जिसकी वजह से वह खबरों में आ गई थीं। इससे पहले उन्होंने 2018 में सान्या ने मुबंई में एक फ्लैट खरीदी थी। मजेदार बात है सान्या अब एक्टर ऋतिक रोशन की पड़ोसन हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button