मनोरंजन

Janhvi Kapoor Heart Break Story: हर महीने ‘ब्वॉयफ्रेंड’ से ब्रेकअप कर लेती थीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, हार्ट ब्रेक को लेकर किया खुलासा, बोलीं- पार्टनर सदमे में आ जाता था

Janhvi Kapoor Heart Break Story: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर अपने काम के साथ-साथ डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेटस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर उनका उनके बॉयफ्रेंड के साथ कैसा रिलेशनशिप है।

Janhvi Kapoor Heart Break Story: ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद दूसरे दिन सॉरी बोलती थीं जाह्नवी कपूर, 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘उलझ’

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर अपने काम के साथ-साथ डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेटस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर उनका उनके बॉयफ्रेंड के साथ कैसा रिलेशनशिप है। Janhvi Kapoor Heart Break Story एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती हैं। एक्ट्रेस की इस बात से हर लड़की खुद को रिलेट कर सकती है। एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

उन्होंने बताया कि कभी उनकी लाइफ में ऐसा वक्त भी रहा जब वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा और ब्रेकअप कर लेती थीं। जान्हवी कपूर ने बताया कि हर महीने उनकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई होती थी। इसके बाद वह ब्रेकअप कर लेती थीं। खुद उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आ रही थी। यह सब कुछ मूड स्विंग्स के कारण हो रहा था। Janhvi Kapoor Heart Break Story जान्हवी ने बताया कि शुरुआती वक्त में उन्हें भी पीएमएस के दौरान मूड स्विंग का सामना करना पड़ा। जान्हवी ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया है।

कुछ खास बुरा नहीं था पहला ब्रेकअप Janhvi Kapoor Heart Break Story

एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा पहला ब्रेकअप कुछ खास बुरा नहीं था क्योंकिं मेरा पहला बॉयफ्रेंड मेरे पास वापस लौटकर आ गया था और मेरा दिल जोड़ दिया। इसलिए मेरा अनुभव ज्यादा बुरा नहीं था। जान्हवी कपूर ने बताया कि पीएमएस और उसकी वजह से होने वाले मूड स्विंग्स का उनके बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते पर क्या असर पड़ता था। अभिनेत्री ने कहा, ‘पीरियड्स के शुरुआती कुछ सालों में वह उस शख्स से ब्रेकअप कर लेती थीं।

Read More:- Malti Marie Chopra Jonas: प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती को पसंद है कार धोना, चाचा फ्रैंकलिन ने किया खुलासा

दो दिन बाद पार्टनर से सॉरी बोलती थीं जान्हवी Janhvi Kapoor Heart Break Story

शुरुआती दो-तीन महीने उनके बॉयफ्रेंड को भी शॉक लगा रहता था। हालांकि, इसके बाद बॉयफ्रेंड को इसकी आदत हो गई और वह कहता, ‘हां, ठीक है’। जान्हवी कपूर ने आगे यह भी स्वीकार किया कि वह फिर से उसी व्यक्ति के पास जाकर बाकायदा माफी मांगती थीं। उन्होंने कहा, ‘दो दिन बाद मैं रोते हुए उसके पास जाती और सॉरी कहती। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा है। यह बहुत ही अजीब था’।

Read More:- Katrina Kaif Reviews Bad Newz: पति विक्की कौशल का तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस देखकर कैटरीना ने बोल दी ये बात, पानी में हुए रोमांस के फोटो हो रहे वायरल

शिखर पहाड़िया को डेट कर रहीं जान्हवी Janhvi Kapoor Heart Break Story

जाह्नवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। पहले एक बार दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिर कपल का बाद में पैचअप हो गया था। एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि वो शिखर के साथ बहुत खुश है। अनंत अंबानी की पार्टी में भी कपल साथ में ही स्पॉट हुआ था। दोनों ने हर फंक्शन को जमकर एन्जॉय किया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘उलझ’ Janhvi Kapoor Heart Break Story

बात करें जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की तो यह 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसे काफी पसंद किया गया। हाल ही में जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब वे ठीक हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button