बॉलीवुड दीवाज जिनके घर आने वाला है एक नन्हा मेहमान
Indian celebrities who are pregnant now : साल 2020 किसी के लिए भी कुछ खास नहीं रहा था इसी लिए सभी लोगों को साल 2021 से काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। आपको बता दें कुछ बॉलीवुड सितारों के लिए साल 2021 काफी ज्यादा खुशनुमा भरा साबित होने वाला है। इस साल की शुरुआत में ही अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है तो वही साल के दूसरे महीने में करीना कपूर भी अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अभी बहुत सी ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। तो चलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो इस साल माँ बने वाली है।
Image source – Shreya Ghoshal Insta
श्रेया घोषाल: आज के समय में श्रेया घोषाल को भला कौन नहीं जनता। श्रेया घोषाल बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक गायिका है। वह शादी के 6 साल बाद माँ बनने जा रही है। श्रेया घोषाल ने खुद कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
नीति मोहन: श्रेया घोषाल की तरह नीति मोहन भी बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका है। इस साल नीति मोहन पहली बार माँ बनने जा रही है। कुछ समय पहली ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी।
दीया मिर्जा: दीया मिर्जा ने इसी साल 15 फरवरी 2021 को मुंबई के एक बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। और उसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मालदीव गए थे। यही से दीया ने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की। और अपने फैंस को माँ बनने की खबर दी।
लीजा हेडन: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना लीजा हेडन इस साल जून में माँ बन जाएंगी। लीजा हेडन ने साल 2016 में एक बिजनेसमैन डीनो ललवानी से शादी की थी। जिसके बाद लीजा ने दो बेटों को जन्म दिया। अब इस जोड़े का ये उनका तीसरा बच्चा है।
किश्वचर मर्चेंट: टेलीविजन की हॉट और बेहद खूबसूरत हसीना किश्वर मर्चेंट भी इस साल माँ बनने वाली है। किश्वचर मर्चेंट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी आपको बता दे कि किश्वचर मर्चेंट 40 साल की उम्र में पहली बार माँ बनने जा रही है। वो इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com