मनोरंजन

एक समय पर ये बॉलीवुड हसीनाएं थी ओवरवेट, लेकिन आज बन चुकी है लोगों की फिटनेस इंस्पिरेशन

बॉलीवुड फिटनेस क्वीन जो एक समय पर थी ओवरवेट


Overweight bollywood actors: आज के समय में ज्यादातर लोग फिट रहना पसंद करते है इसके लिए वो काफी ज्यादा मेहनत भी करते है। हम में से ज्यादातर लोग अपनी फेवरेट एक्‍ट्रेस को देख कर उनकी तरह अपनी बॉडी को भी फिट बनाना चाहते है। लेकिन ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि किसी भी चीज को पाने के लिए हमे बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ करना पड़ता है हमारी बॉलीवुड हसीनाओं को। इन बॉलीवुड हसीनाओं को परफेक्‍ट बॉडी, सेक्‍सी फिगर और एब्‍स पाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इन हसीनाओं को अपनी बॉडी मेन्टेन करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। तो चलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बतायेगे जो एक समय पर ओवरवेट थी लेकिन आज वो लोगों के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन।

सोनम कपूर: आज के समय में बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर को भला कौन नहीं जनता। सोनम कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की सेक्‍सी स्लिम एक्‍ट्रेस में की जाती है। लेकिन आज से कुछ समय पहले सोनम कपूर काफी ज्यादा मोटी हुआ करती थी। लेकिन सोनम कपूर में अपने ओवरवेट को कम किया इसके लिए उन्होंने पॉवर योग, कार्डियो और कथक डांस का रास्ता अपनाया और इसे उन्होंने 30 किलो तक वजन कम किया। आज बॉलीवुड में सोनम कपूर को सिर्फ उनकी फिटनेस के कारण ही नहीं बल्कि फैशन दिवा के नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़ें: बॉलीवुड सितारें जो सरोगेसी की सहायता से बने माता पिता

overweight bollywood actors

आलिया भट्ट: आज के समय की बॉलीवुड ग्लैमरस आलिया भट्ट भी एक समय पर काफी ज्यादा मोती हुआ करती थी। लेकिन क्या आपको पता है अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने से पहले आलिया भट्ट ने तीन महीने में 16 किलो वजन कम किया था। इसके लिए आलिया भट्ट स्विमिंग, किक बॉक्सिंग, वेट्स और बीच रनिंग जैसी चीजें किया करती थी।

सोनाक्षी सिन्हा: बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा भले आज फिट और सेक्‍सी नजर आती है लेकिन एक समय था जब वो काफी ज्यादा मोटी हुआ करती थी। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो हुआ करता था। लेकिन बॉलीवुड फिल्म ‘दबंग’ में आने के लिए उन्होंने काफी ज्यादा वर्कआउट किया। और आज वो अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में राज कर रही है। आज के समय में सोनाक्षी काफी फिट नजर आती है और अभी भी वो लगातार अपनी फिटनेस पर काम करती रहती हैं।

भूमि पेडनेकर: भूमि पेडनेकर ये नाम भले सभी लोगों को याद न हो लेकिन कुछ समय पहले आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ इससे कोई नहीं भूल सकता। इस फिल्म का नाम सुनते ही सभी लोगों के नाम में एक मोटी लड़की की छवि आती है। वो ही मोटी लड़की है भूमि पेडनेकर। लेकिन वो बीते दिनों की बात हो गई, आज के समय में भूमि पेडनेकर ने एक फिट और सेक्‍सी फिगर के साथ खुद को मेन्टेन कर लिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button