Dhurandhar 2 OTT Release: Spy Thriller का नया ठिकाना तय! ‘धुरंधर 2’ इस OTT पर देगी दस्तक
Dhurandhar 2 OTT Release, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इतिहास रच दिया है।
Dhurandhar 2 OTT Release : OTT पर लौटेगा जासूसी का खेल! ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल प्रीमियर का खुलासा
Dhurandhar 2 OTT Release, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इतिहास रच दिया है। 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह फिल्म न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और जबरदस्त स्पाई-थ्रिलर ट्रीटमेंट ने दर्शकों को फिल्म से पूरी तरह बांधे रखा है। फिल्म की इस अपार सफलता के बीच मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर और आधिकारिक टाइटल भी सामने आ चुका है।
सामने आया ‘धुरंधर 2’ का टाइटल और पोस्टर
धुरंधर के सीक्वल का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) रखा गया है। मेकर्स ने जैसे ही इसका पोस्टर शेयर किया, फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई। पोस्टर में पहले पार्ट से भी ज्यादा डार्क और इंटेंस माहौल नजर आ रहा है, जो साफ संकेत देता है कि यह फिल्म पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाली है। टीजर के साथ ही यह कंफर्म हो गया है कि आदित्य धर इस बार कहानी को और बड़े स्केल पर लेकर जाने वाले हैं।
धमाकेदार टीजर ने बढ़ाया क्रेज
‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टीजर से यह साफ झलकता है कि पार्ट 2 में रणवीर सिंह के किरदार हम्जा के अतीत को दिखाया जाएगा। दर्शकों को बताया जाएगा कि हम्जा आखिर कहां से आया, उसका बैकग्राउंड क्या है और वह किस मिशन पर है। टीजर का सबसे दमदार पल वह है, जहां आखिर में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का फेमस डायलॉग सुनाई देता है “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”
इस डायलॉग ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
‘उरी’ से कनेक्शन या सिर्फ इशारा?
टीजर देखने के बाद फैंस के मन में एक सवाल लगातार उठ रहा है – क्या ‘धुरंधर 2’ का उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से कोई कनेक्शन है? फिलहाल मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इतना जरूर तय है कि आदित्य धर का विजन इस बार पहले से भी ज्यादा बड़ा, बोल्ड और देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर नजर आएगा। अगर सीधा कनेक्शन न भी हो, तो यूनिवर्स की सोच जरूर देखने को मिल सकती है।
Read More: Alia Bhatt: आलिया भट्ट का 31वां जन्मदिन, जानिए उनके फैंस और बॉलीवुड की प्रतिक्रिया?
थिएटर के बाद OTT पर कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?
अब सबसे बड़ा सवाल – धुरंधर 2 आखिर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
इस बार मेकर्स ने नेटफ्लिक्स को नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार (JioHotstar) को चुना है।
टीजर और पोस्टर दोनों में ही JioHotstar और Star Gold का लोगो साफ दिखाई दे रहा है। इससे यह कंफर्म हो जाता है कि:
- टीवी राइट्स: स्टार गोल्ड
- OTT स्ट्रीमिंग राइट्स: जियो हॉटस्टार
हालांकि अभी तक ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
स्टारकास्ट में दिखेगा दमदार कॉम्बिनेशन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में कई दिग्गज कलाकार अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे, जिनमें शामिल हैं:
- संजय दत्त
- अर्जुन रामपाल
- आर. माधवन
- अक्षय खन्ना
हालांकि खबरों की मानें तो पार्ट 2 में अक्षय खन्ना की मौजूदगी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मेकर्स ने इस पर कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की है।
रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज के साथ ही फिल्म का सीधा मुकाबला यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है। दो बड़ी फिल्मों की इस टक्कर ने बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच चर्चा और भी तेज कर दी है।
क्यों खास होगी ‘धुरंधर 2’?
‘धुरंधर’ की सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शकों को कंटेंट-ड्रिवन स्पाई थ्रिलर बेहद पसंद आ रही हैं। अब ‘धुरंधर 2’ में:
- ज्यादा एक्शन
- गहरी कहानी
- किरदारों का मजबूत बैकग्राउंड
- और देशभक्ति का तगड़ा तड़का
देखने को मिलेगा। आदित्य धर की डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एनर्जी इस फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी स्पाई-थ्रिलर बना सकती है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







