मनोरंजन

Arjun Kapoor: यशराज फिल्म्स से अलग हुए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, 12 साल पुराना टूटा साथ, अब मैट्रिक्स कंपनी से हुई डील

Arjun Kapoor: 12 साल बाद अब अर्जुन कपूर ने YRF के टैलेंट मैनेजमेंट से रिश्ता खत्म कर लिया है। अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

Arjun Kapoor: Aditya Chopra से हैं अर्जुन के अच्छे संबंध, जानें डील खत्म करने की वजह

बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को फिल्मों में अभिनय करते हुए एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। 11 मई को उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे का एक वीडियो भी शेयर किया। फिल्म को यशराज फिल्म्स ने डायरेक्ट किया था। जो फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में से एक है। साथ ही कंपनी ने इस फिल्म से अर्जुन के टैलेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन का काम भी देखना शुरू कर दिया था। इस बीच खबर है कि 12 साल बाद अब अर्जुन कपूर ने YRF के टैलेंट मैनेजमेंट से रिश्ता खत्म कर लिया है।

आपको बता दें कि Yash Raj Films अर्जुन का टैलेंट मैनेजनमेंट और PR भी संभालती थी। हालांकि, अब खबर आ रही है कि अर्जुन ने YRF के साथ अपना यह 12 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। मतलब साफ है कि अब उनके काम का लेखा जोखा अब आदित्य चोपड़ा की कंपनी के हाथ में नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और YRF अब अलग हो गए हैं। अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। वह और आदित्य एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।”

Read More:- Manisha Koirala In Heeramandi: वेब सीरीज हीरामंडी में एक सीन के लिए 12 घंटे तक गंदे पानी में भीगीं थीं ‘मल्लिकाजान’, बोलीं- कैंसर के बावजूद 53 की उम्र में भी लाजवाब हूं

मैट्रिक्स के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

हालांकि सही प्रोजेक्ट्स आने पर दोनाें फिर से साथ में काम कर सकते हैं। ऐसा अर्जुन कपूर के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अब दूसरी टैलेंट कंपनी के साथ करार कर लिया। अर्जुन कपूर ने रेशमा शेट्टी की कंपनी मैट्रिक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। आगे से यही कंपनी एक्टर का काम मैनेज करेगी। अर्जुन कपूर से पहले राम चरण, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े स्टार्स का काम ये कंपनी संभालती आ रही है।

Aditya Chopra से हैं अच्छे संबंध

हालांकि अर्जुन और आदित्य के रिश्ते हमेशा की तरह मजबूत बने रहेंगे, क्योंकि दोनों के आपसी संबंध बहुत अच्छे हैं। अब देखना यह होगा कि अर्जुन का YRF से अलग होना उनके लिए कितना फलदायक होता है। आपको बता दें कि साल 2022 नवंबर में रणवीर सिंह भी यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से अलग हो गए थे। वो कंपनी से करीब 12 साल तक जुड़े थे। बता दें, साल 2010 में रणवीर ने YRF की ही फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह YRF की फिल्में ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ और ‘बेफिक्रे जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

गोविंदा के साथ किया था शूट

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया था कि मैंने सबसे पहले गोविंदा के साथ शूट किया था। जिसमें वो टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभा रहे थे। मैं कस्टमर का रोल प्ले कर रहा था जो टैक्सी में उनके कंधे पर सो जाता है और वो मुझे लगातार उठाने की कोशिश करते हैं। ये इंट्रोडक्टरी सॉन्ग का एक मोंटाज पार्ट था। लेकिन एडटिंग के दौरान फिल्म से सीन को हटा दिया गया था। एक्टर ने कहा था कि मैं एडटिंग का हिस्सा था इसलिए मुझे पता था कि उस सीन को हटा दिया जाएगा। ये मजेदार था। शुक्र है उस सीन को कट कर दिया गया। लेकिन मैं बहुत खूशनसीब हूं कि मुझे टेक्निकली गोविंदा के साथ डेब्यू करने का मौका मिला।

ये है अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह खलनायक डेंजर लंका की भूमिका निभाएंगे। इसके बाद अभिनेता फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आएंगे। जिसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में होंगी। हाल ही में बोनी कपूर ने यह भी घोषणा की है कि ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी, जिसमें अर्जुन, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ होंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button