चुनाव

Lok Sabha Elections Result 2024 : लोकसभा चुनाव के रुझानों के बीच सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, NDA 260 सीटों से आगे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी और अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी।

Lok Sabha Elections Result 2024 : रुझानों में कम होने लगीं एनडीए की सीटें, देखें भाजपा के चुनावी आंकड़े


Lok Sabha Elections Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और साथ ही वे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। अगर नेहरू और मोदी के रिकॉर्ड की बात करें तो दूसरी चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ी थीं, लेकिन तीसरे चुनाव में ग्राफ गिर गया था, लेकिन तीनों लोकसभा चुनावों में एनडीए की सीटें बढ़ रही हैं।

NDA 260 सीटों से आगे

शुरुआती रुझानों में NDA फिर से 260 सीटों पर आगे हो गई है। जबकि INDIA गठबंधन 233 सीटों पर आगे है. अन्य 13 सीटों पर आगे है।

समाजवादी पार्टी ने बीजेपी का खेल बिगाड़ा

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं. बीजेपी की अगुआई में एनडीए पीछे हो गए है। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन 38 सीटों पर आगे है जबकि एनडीए सिर्फ 25 सीटों पर आगे है। इससे साफ है कि 400 पार का नारा यूपी ने फेल कर दिया है। बीजेपी को बिहार-राजस्थान-यूपी-एमपी-छत्तीसगढ़ और हरियाणा में तगड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

रुझानों के बीच सेंसेक्स में बड़ी गिरावट

लोकसभा चुनाव के रुझानों को देखते ही शेयर बाजार में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। इस बीच सेंसेक्स 1100 प्वाइंट और निफ्टी करीब 400 गिर गया है।

मतगणना केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। (वीडियो कलमना मार्केट यार्ड से है।) लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

रुझानों में कम होने लगीं एनडीए की सीटें

लोकसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अब बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली भाजपा अब 300 सीटों के लिए संघर्ष करती दिख रही है। रुझानों में एनडीए एक वक्त 300 पार कर गया था, मगर अब वह 300 सीटों से नीचे आ गया है। अबतक 508 सीटों के रुझान आ चुके हैं और एनडीए 295 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन 190 सीटों पर जोरदार टक्कर देता दिख रहा है।

देखें भाजपा के चुनावी आंकड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को पिछले दो चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को साल 2014 में 280 से अधिक सीटें मिली थीं, जबकि 2019 के चुनाव में पार्टी को ज्यादा सीटें मिलीं। बीजेपी के पाले में 300 से अधिक सीटें आई थीं। इस चुनाव में भाजपा अपने पुराने रिकॉर्डों तोड़ते हुए ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

Read More: Hindi News Today: चुनावी रिजल्ट से पहले मीडिया से बात करेगा इलेक्शन कमिशन, Air India के विमान में केबिन क्रू से मारपीट

देखें कांग्रेस के चुनावी आंकड़े

अगर 1951-52 लोकसभा चुनाव की बात करें तो जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के खाते में 364 सीटें आई थीं। हालांकि, 1957 के चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा था। नेहरू की सरकार को 494 में से 371 सीटें मिली थीं। 1962 के आम चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ गिरा और नेहरू को 361 सीटें मिली थीं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button