चुनाव

Bypoll Election 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, इन सीटों पर है महामुकाबला

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इन विधानसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर सीटें शामिल हैं।

Bypoll Election 2023: इस उपचुनाव में दांव पर बीजेपी और सपा की साख, 8 सितंबर को होगी वोटों की गिनती


6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के घोसी और पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट भी शामिल है।
Bypoll Election 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इन विधानसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर सीटें शामिल हैं। वहीं वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव को बीजेपी और इंडिया दोनों के लिए साख की लड़ाई माना जा रहा है। वहीं सबकी निगाहें उत्तरप्रदेश की घोसी सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है।

6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव

आपको बता दें कि धुपगुड़ी, पुथुपल्ली, बागेश्वर, डुमरी और बॉक्सानगर में मौजूदा विधायकों के निधन की वजह से उपचुनाव कराए जा रहे हैं, जबकि घोसी और धनपुर के विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। घोसी में सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब बीजेपी ने घोसी उपचुनाव में दारा सिंह को सपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। दारा सिंह का मुकाबला सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह से है।

 

दांव पर बीजेपी और सपा की साख

बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह 2012 से 2017 तक घोसी से विधायक रह चुके हैं। अब बीजेपी ने एक बार फिर से दारा सिंह पर भरोसा जताया है.। वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपने सहयोगी दल सपा का समर्थन कर रही है। घोसी उपचुनाव बीजेपी और सपा दोनों ही दलों के लिए अहम है,क्यों कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद यह पहला मुकाबला है। साथ ही इसे 2024 के लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

5 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा INDIA गठबंधन

INDIA गठबंधन 5 सीटों- घोसी (UP), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ रहा है। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

इस्तीफे के बाद खाली हुई घोसी सीट

सपा विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई घोसी सीट
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब वे भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समर्थन दे रही हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button