विदेश

तोक्यो में एक और भूकंप का झटका

तोक्यो में पिछले चार दिनों में तीसरी बार भूकंप आया है। भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी है कि सुबह सात बजकर 25 मिनट पर और अंतरराष्ट्रीय समयानुसार से कल रात 10 बजकर 25 मिनट पर तोक्यो तथा पूर्वी जापान के इलाकों में 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया है।

तोक्यो में एक और भूकंप का झटका
जापान नक्शा

यूएसजीएस ने जानकारी साझा की है कि भूकंप का केन्द्र राजधानी से पूर्व इबाराकी में करीब 44 किलोमीटर :27 मील: गहराई में था। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

आप को बता दें, तोक्यो में इस सप्ताह भूकंप का यह तीसरा झटका था। जिससे ऊंची इमारतें हिल गईं। तोक्यो में कल 4.8 की तीव्रता और रविवार को 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Back to top button