दिल्ली

Who is Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना? काशी नगरी से है गहरा ताल्लुक, अरविंद केजरीवाल करते हैं पूरा भरोसा

Who is Atishi Marlena: आतिशी को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। पार्टी की व‍िधायक दल की बैठक में आत‍िशी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा था जिस पर सबने सहमति जताई।

Who is Atishi Marlena: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी, 2006 में हुई थी शादी

आतिशी को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। पार्टी की व‍िधायक दल की बैठक में आत‍िशी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा था जिस पर सबने सहमति जताई। बाद में गोपाल राय ने इसकी जानकारी साझा की। गोपाल राय ने कहा क‍ि अब अगले चुनाव तक आतिशी ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। पूरे विधायक दल ने उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ अपना नेता चुना है। वहीं आतिशी का नाम मुख्यमंत्री बनने के लिए आते ही उनके पड़ोसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई है। आज हम आपको आतिशी के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

आपको बता दें कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में से एक मानी जाती हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन का कार्यभार है। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है।

बनारस से है गहरा नाता Who is Atishi Marlena

आतिशी का बनारस और पूर्वांचल से गहरा नाता है। वह काशी की बहू हैं। मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले उनके पति का पूरा परिवार लंबे समय से वाराणसी के लंका क्षेत्र में निवास करता है। पति प्रवीण सिंह समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद सोशल वर्क की राह पकड़ी।

दिल्ली में हुआ था आतिशी का जन्म Who is Atishi Marlena

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके माता-पिता, विजय सिंह और त्रिप्ता वाही, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, दिल्ली से पूरी की और फिर सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से चेवेनिंग स्कॉलरशिप पर प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर्स किया।

Read More:- Delhi New CM: आज 12 बजे होगा दिल्ली के नए सीएम का ऐलान, शाम 4.30 बजे अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा, पढ़ें अपडेट्स

2006 में हुई थी शादी Who is Atishi Marlena

आतिशी और प्रवीण की शादी 2006 में बनारस में धूमधाम से हुई थी। दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने से पूर्व तक काशी उनका स्थायी ठिकाना हुआ करता था। प्रवीण बनारस के पढ़े-लिखे, बौद्धिक और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांवों के विकास के लिए मिलकर काम करने की वैचारिक समानता के कारण दोनों करीब आए। आतिशी सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ीं, फिर ऑक्सफोर्ड गईं। सामाजिक कार्यों के दौरान प्रवीण से उनकी मुलाकात हुई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली।

सताजिक कार्य से जुड़े हैं आतिशी के पति Who is Atishi Marlena

आतिशी अपने पति के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहीं। दोनों लोगों ने सामाजिक कार्यों के साथ ग्रामीण अंचल के उत्थान, कृषि विकास और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से मिलकर काम किया। आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों से शिक्षा हासिल करने के बाद समाज कार्य में जुटे आतिशी के पति प्रवीण ने खुद को पूरी तरह इसी में समर्पित कर दिया है।

Read More:- CM Arvind Kejriwal Resigns: …तो इसलिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त मिली थी जमानत

मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी बनीं थीं शिक्षा मंत्री Who is Atishi Marlena

आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं। पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में आतिशी का बड़ा योगदान है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता और विधायक बनीं। इसके बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद वे शिक्षा मंत्री बन गईं।

ये कार्यभार संभाल रहीं आतिशी Who is Atishi Marlena

शिक्षा मंत्री बनने के बाद आतिशी ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में भी काम किया और शिक्षा नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। आतिशी दिल्ली के कालकाजी सीट से विधायक हैं। जिन्हें अब जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी Who is Atishi Marlena

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी के माता- पिता मार्क्स और लेनिन के विचारों से काफी ज्यादा प्रभावित थे इसीलिए आतिशी का पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ रखा गया है। जोकि मार्क्स और लेनिन के नामों का मिश्रण है। साल 2018 में, अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि से हटने और अपने काम को फोकस करने के लिए इन्होंने मार्लेना नाम के आगे आतिशी रख लिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button