हॉट टॉपिक्स

दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बदरा, घने कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी: Weather Report

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। IMD की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार के कई शहरों में बढ़ेगा तापमान: Weather Report


Weather Report: दिल्ली-एनसीआर समेत देश कई राज्यों में आज सुबह घना देखा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तर पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बिहार, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन सभी राज्यों में सबसे कम पंजाब के लुधियाना में 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। यहां पर 3.7 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान के चुरु में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक आ सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 22, 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। वहीं, 23 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी यूपी, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, कराईकल, केरल के अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

यूपी में छाया घना कोहरा

मौसम में बदलाव के साथ ही यूपी में अब घना कोहरा भी छाने लगा है। आज मेरठ और अलीगढ़ में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया दिखा।

Read More: सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, आइए जानते हैं आज का मौसम का हाल: Weather Update

बिहार के कई शहरों में बढ़ेगा तापमान

बिहार के कई शहरों के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे अगले 4 दिनों तक ठंड कम हो सकती है। हालांकि, यहां घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button