दिल्ली

Tihar jail Gang War: तिहाड़ जेल में एक बार फिर हुआ गैंगवार, बदमाशों ने कैदी को घोंपा चाकू

तिहाड़ जेल में बदमाशों ने कैदियों को चाकू घोंप कर घायल कर दिया है। फिलहाल घायल कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tihar jail Gang War: कैदी को डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए इसको ले कर पुलिस उपायुक्त ने क्या कहा?


Tihar jail Gang War: दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आई है। दो गिरोहों के बीच हुई लड़ाई में एक कैदी को चाकू घोंपा गया है। पुलिस ने बताया कि तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच झड़प हुई है। उन्होंने बताया कि लड़ाई में एक कैदी को चाकू घोंपा गया जो हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी है। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11.15 बजे कथित तौर पर गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य लोगों के बीच लड़ाई हुई थी। इसमें कैदी हितेश को बर्फ काटने वाले हथियार जैसे हथियार से चाकू घोंपा गया।

डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, “हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहरा और गुरिंदर हैं। अभी तक हमलावरों की पहचान की पुष्टि जांच का विषय है। हितेश को चोटें आईं हैं और उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धारा 307 में केस दर्ज

तिहाड़ जेल में हुई मारपीट की घटना में हितेष नाम कैदी को गंभीर चोटें आई हैं। चोट की गंभीरता के आधार पर थाना हरि नगर पुसिल ने धारा 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुसिल इस मामले की जांच में जुटी है। गोगी गैंग के सदस्य हितेश पर बवाना थाना में हत्या का मामला दर्ज है। वह साल 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है। हरि नगर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त ने क्या बताया?

इसको लेकर जेल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11.15 बजे कथित तौर पर गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य लोगों के बीच लड़ाई हुई, जिसमें बदमाशों ने कैदी हितेश को बर्फ काटने वाले हथियार से घोंप कर घायल कर दिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहरा और गुरिंदर हैं। अभी तक हमलावरों की पहचान की पुष्टि जांच का विषय है। हितेश को चोटें आईं हैं और उसे डीडीयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Read More: Hindi News Today: मोदी 2.0 कैबिनेट के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का हुआ आयोजन, दर्जनों देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

पिछले साल भी हुई थी हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हितेश 2019 से जेल में बंद है, जबकि गौरव और गुरिंदर पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में मुकदमा चल रहा है। मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल मई महीने में तिहाड़ जेल में गैंगस्टर ताजपुरिया की एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के कई सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। वहीं अप्रैल महीन में भी जेल नंबर-3 में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला कर दिया था। इस हमले में चार कैदी घायल हुए थे। इससे पहले तिहाड़ जेल नंबर-1 में एक ने दूसरे कैदी पर चाकू और खपरैल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button