दिल्ली

Delhi CM Oath: दिल्ली को आज मिल जाएगा नया सीएम, आतिशी के साथ ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

Delhi CM Oath: केजरीवाल लेंगे जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट, संगठन को करेंगे मजबूत


Delhi CM Oath: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है, आतिशी 21 सितंबर यानी सीएम पद की शपथ ले लेंगी। अब शपथ ग्रहण समारोह तो शनिवार को होने वाला है, लेकिन उनकी कैबिनेट को लेकर पहले से ही जानकारी सामने आ गई है। इसके ऊपर अरविंद केजरीवाल क्या करने वाले हैं, यह भी सामने आ गया है। अगर 21 सितंबर को आतिशी सीएम पद की शपथ लेंगी तो अगले ही दिन केजरीवाल भी जनता की अदालत को संबोधित करने वाले हैं। इसे उनकी एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Delhi CM Oath
Delhi CM Oath

दिल्ली को आज मिल जाएगा नया सीएम

आतिशी 21 सितंबर यानी सीएम पद की शपथ ले लेंगी। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं।

ये लेंगे आतिशी के साथ शपथ

दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा।मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी पांच मंत्री शपथ लेंगे मुख्यमंत्री के साथ। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर बनेंगे।

Read More: Arvind Kejriwal: आज दिल्ली की गद्दी छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, आतिशी बनी दिल्ली की नई सीएम

जनता से लेंगे ईमानदारी का सर्टिफिकेट

केजरीवाल ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही उन्हें जमानत दे दी हो, लेकिन वह पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। जब लोगों से उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट मिल जाएगा और लोग चुनाव में वोट देकर उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री चुन लेंगे, तभी वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button