सेहत

दिल से जुड़ी बीमारी का कारण है, खाना पकाने का तरीका

बीमारी से बचाने के लिए कम आंच में पकाए खाना


दिल से जुड़ी बीमारी

आज कल की भागती दौड़ती जिन्‍दगी में लोग अपनी सेहत का ख्‍याल नहीं रख पाते, इसलिए आजकल लोग हजारों बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं। साथ ही अगर आप अपने आस-पास देखगें तो दस में से तीन से चार लोग दिल की बीमारी से जूझते हुए दिखाई दे जाएंगे।

तेज आंच पर पका खाना है, वजह

इन बीमारियों से निपटने के लिए कोई अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर रहा है, तो कोई अपनी खाने की आदतों को बदल रहा है। मगर दिल से जुडी  बीमारियों को रोकने के लिए सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आप क्या खाते हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है, कि आप किस तरीके से पके हुए खाने को खाते है।  शायद यह बात बहुत कम लोग जानते होगें, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है।

दिल से जुड़ी बीमारी का कारण है, खाना पकाने का तरीका
धीमी आंच पर पका भोजन

अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम के मुताबक, दिल की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सेहतमंद तेलों और धीमी आंच पर पका भोजन ही खाना चाहिए। तेज आंच पर पका खाना भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश व विदेश के लोगों की दिल की बीमारियों का मुख्‍य कारण है, वहीं दूसरी तरफ चीन के लोग धीमी आंच में पका खाना खाते है। साथ ही खाना तलने की जगह उबाल कर  खाना पंसद करते है।

लेखिका स्मिता काकडे की जानकारी

वहीं शोधपत्र की प्रमुख लेखिका ‘स्मिता काकडे’ ने यह जानकारी साझा की है, कि तेज आंच पर पका खाना ट्रान्स फैट एसिड और हानिकारक अणुओं का निर्माण करने वाले एंडवांस्ड ग्लाइकेशन-एंड-प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देता है। वहीं बताया, कि कम आंच पर बना खाना एनएफसी के निर्माण को रोकता है।  जिससे दिल से जुडे रोग होने की कम संभावना होती है।

शेफ मदन राय ने बताया

वहीं शेफ मदन राय ने यह बताया है, कि चीन के लोग सब्जियों को कम तेल  में पानी का छींटा मारते है और फिर हल्का फ्राई करते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button