सेहत

कब करें ब्रेकफास्ट? जिससे शरीर को मिले ज्यादा फायदा, जानिए सही टाइम टेबल : Morning Breakfast

आपके खाने के वक्त का सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है इसलिए अगर सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लेते हैं तो आपके सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

Morning Breakfast : सुबह 9 बजे के बाद ब्रेकफास्ट करना आपकी सेहत के लिए नहीं है सही

आपके खाने के वक्त का सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है इसलिए अगर सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक  ब्रेकफास्ट कर लेते हैं तो आपके सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ब्रेकफास्ट करने का समय –

सुबह का सबसे पहला भोजन सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है। इस वक्त हम जो भी खाते हैं उससे हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है। यदि आपका उत्तर सुबह 7 से 8 बजे तक का है तो स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी ये आदत अच्छी है। जबकि 8 से 9 बजे तक भी नाश्ता कर लेना गलत नहीं है। शरीर में पोषण को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने खाने के समय को तय करें। इसके लिए सबसे पहले ब्रेकफास्ट के समय को निर्धारित करना जरूरी होता है, क्योंकि ब्रेकफास्ट के ऊपर ही हमारी आगे की सारी मील निर्भर करती है। हालांकि 9 बजे के बाद ब्रेकफास्ट करने की आदत आपकी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

Read more:- Healthy Food Habbits: खाने के बाद अगर आपके भी पेट में होता है दर्द तो अपनाएं ये नुस्खे, तुरंत मिलेगा राहत

कितने बजे तक नाश्ता करना सही –

सुबह सुबह 9 बजे तक नाश्ता करना ठीक होता है। हालांकि, 9 बजे के बाद नाश्ता करना हमारे लिए ठीक नहीं होता है। अगर यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता  है।

सुबह 9 बजे के बाद नाश्ता करने पर इन 5 रोगों का हो सकता है खतरा –

हार्ट अटैक

शुगर की परेशानी

हृदय बीमारी

ब्लड प्रेशर

खून की कमी

सही समय पर नाश्ता करने के ये हो सकते है  5 फायदे –

पाचन सिस्टम- सुबह 7-9 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिए। इससे आपका पाचन शक्ति स्ट्रांग रहेगा और खाना भी अच्छे डाइजेस्ट हो जाता है।

शारीरिक रूप से मजबूत- यदि आप सुबह समय से भोजन करते हैं तो कई प्रकार के रोगों से दूर रहेंगे और आपका शरीर नेचुरल रूप से स्वस्थ और मजबूत रहता है।

स्वस्थ हृदय- ठीक समय पर भोजन करने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा और इससे दिल बीमारी का खतरा भी कम होता है।

रोगों से मुक्त- यदि आप टाइम से भोजन करते हैं तो इससे आप कई प्रकार के रोगों से बच सकते हैं।

अच्छी नींद- रात में बेहतरीन नींद के लिए महत्वपूर्ण होता है कि आप रात का भोजन 8 बजे से पहले कर लें इससे आपको कई लाभ मिलेगा और दिनभर आप अंदर से सक्रिय और स्ट्रांग रहेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button