लाइफस्टाइल

Most Expensive Wedding: 90 करोड़ के गहने, 17 करोड़ की साड़ी, 500 कराेड़ की शादी, मंत्री की बेटी जब बनी दुल्हन तो देखते रह गए सब…

Most Expensive Wedding: पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी हैदराबाद के कारोबारी विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी से की थी। शादी 6 नवंबर 2016 में हुई थी। इस शादी को 7 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी यह शादी चर्चा का विषय है। ये शादी किसी सपने से कम नहीं थी जिसमें पूरे 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

Most Expensive Wedding: भारत की सबसे महंगी शादी में खर्च हुए 500 करोड़, काैन भूल सकता ये शाही शादी…

भारत में शादियों में पानी की तरह पैसा बहाने का ट्रेंड अब तक कायम है। इसे यादगार बनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। भारत में सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में कई नाम शामिल हैं लेकिन 2016 में खनन कारोबारी और कर्नाटक सरकार में बीजेपी के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी को कौन भूल सकता है। जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी में पूरे 500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। दुल्हन ने 17 करोड़ की साड़ी पहनी थी और 90 करोड़ रुपये के गहने। आगे जानिए इस शादी में क्या कुछ खास था-

पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी हैदराबाद के कारोबारी विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी से की थी। शादी 6 नवंबर 2016 में हुई थी। इस शादी को 7 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी यह शादी चर्चा का विषय है। ये शादी किसी सपने से कम नहीं थी जिसमें पूरे 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया में इस शादी की धूम रही।

17 करोड़ की थी कांजीवरम साड़ी

दुल्हन ब्राह्मणी ने अपनी शादी में 17 करोड़ की साड़ी पहनी थी। यह कांजीवरम साड़ी थी जिसमें शुद्ध सोने के तारों का काम किया गया था। दुल्हन ने जो गहने पहने थे वह 90 करोड़ रुपये के थे। बताया जाता है कि ऐसी शादी देश में पहले कभी नहीं हुई होगी। देश की संसद तक में शादी को लेकर सवाल उठाए गए और जवाब मांगा गया।

50 हजार से ज्यादा मेहमान हुए थे शामिल

ब्राह्मणी की शादी 6 नवंबर 2016 को हुई थी। मेहमानों के आने-जाने के लिए 2000 कैब और 15 हेलिकॉप्टर किराये पर लिए गए थे। बेंगलुरु के सभी फाइव और थ्री स्टार होटलों में करीब 1500 कमरे रेड्डी परिवार ने बुक कराए थे। आपको बता दें कि पांच दिन की शादी में 50 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

Read More:- Travancore Bizarre Tax: देश का वो इलाका जहां महिलाओं को स्तन ढकने को देना पड़ता था टैक्स, छाती ढकी दिखी तो फाड़ देते थे कपड़े

पांच दिन चली थी शादी

इतना ही नहीं इतनी महंगी शादी में करीब 3000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। रेड्डी परिवार के सभी सदस्य राजाओं की तरह तैयार हुए और उन्होंने सोने-हीरों से बने गहने पहने थे। यह शादी समारोह पूरे 5 दिन चला था। शादी के मेन्यू में भी मेहमानों का खास ध्यान रखा गया था। हर गेस्ट के लिए शाही थाली का इंतजाम था। इसमें 16 तरह की मिठाइयां परोसी गईं थीं। इतना ही नहीं एंट्री गेट से शादी के हॉल तक मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए करीब 40 शाही बैलगाड़ियां लगाई गईं थीं।

मेकअप पर खर्च हुए थे 30 लाख

दुल्हन का मेकअप करने वाली ब्यूटीशियन को खासतौर पर मुंबई से बुलाया गया था जिन्होंने 6 लाख रुपये फीस ली थी। दुलहन के अलावा अन्य मेहमानों के लिए भी बेंगलुरु के 50 से ज्यादा नामी मेकअप आर्टिस्ट को हायर किया गया था जिन पर 30 लाख से ज्यादा का खर्च आया था।

डिजाइनर नीता लुल्ला ने तैयार की थी साड़ी

आपको बता दें कि ब्राह्मणी रेड्डी ने शादी में सोने के धागों से तैयार की गई लाल रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला ने तैयार किया था। इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये थी। ब्राह्मणी रेड्डी ने शादी में साड़ी से मैच करता हुआ 25 करोड़ रुपये का डायमंड चोकर नेकलेस पहना था।

Read More:- Hindu Population: किस देश में भारत से भी ज्यादा हिंदुओं की आबादी? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

इनविटेशन के लिए बना था एलसीडी स्क्रीन प्लेइंग कार्ड

इसके अलावा उन्‍होंने पंचदला, मांग टीका, कमर बंध और हेयर एक्सेसरीज समेत कई गहने पहने थे। ब्राह्मणी रेड्डी की सभी ज्वेलरी की कीमत 90 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं शादी के इनविटेशन के लिए एलसीडी स्क्रीन प्लेइंग कार्ड बनवाया गया था। इसका बॉक्स जैसे ही खोला जाता तो इसमें रेड्डी परिवार पर फिल्माया गया एक गाना शुरू हो जाता था। इसमें परिवार के सभी लोग अपने मेहमान को शादी के लिए आमंत्रित करते दिखाई दिए थे।

बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में हुई थी शादी

यह शादी समारोह बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में आयोजित हुआ था। शादी में आने वाले मेहमानों को गेट से अंदर तक 40 लग्जरी बैलगाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया था। बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर्स ने विजयनगर स्टाइल के मंदिरों के कई सेट लगाए थे। डायनिंग एरिया को बेल्लारी गांव जैसा बनाया गया था। दरअसल, बेल्‍लारी रेड्डी का होम टाउन है। गली जनार्दन रेड्डी नेता होने के साथ ही खनन कारोबारी भी हैं। वह कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कोर्ट ने दिया था संपत्तियों की कुर्की का आदेश

इस समय वह गंगावती विधानसभा क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के सदस्य हैं। बाद में खनन घोटाले में जनार्दन रेड्डी का नाम आया। बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 12 जून 2023 को बेल्लारी में अवैध लौह अयस्क खनन घोटाले में आरोपी बनाए गए जी. जनार्दन रेड्डी और उनकी पत्‍नी जी. लक्ष्मी अरुणा की कुल 82 अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया।

खनन घोटाले में जेल भी जा चुके हैं मंत्री

सीबीआई ने कुर्की की मांग को लेकर 2022 में आपराधिक याचिका दायर की थी। कुर्क की जाने वाली संपत्तियों की कीमत 65.05 करोड़ रुपये बताई गई थी। खनन घोटाले में जेल जा चुके जी. जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी में किए गए इस बेतहाशा खर्च को विपक्षी दलों ने संसद में भी मुद्दा बनाया था। जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी नोटबंदी के ठीक बाद हुई थी।

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने बनाया था निशाना

ऐसे में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे निशाना बनाया था, क्‍योंकि जनार्दन रेड्डी कर्नाटक में भाजपा सरकार में मंत्री रहे थे। कांग्रेस के तत्‍कालीन सांसद आनंद शर्मा ने संसद में सरकार से पूछा था कि शादी में खर्च करने के लिए 500 करोड़ रुपये जनार्दन रेड्डी के पास कहां से आए? मायावती समेत कई नेताओं ने भी शादी में बेतहाशा खर्च पर सवाल खड़े किए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button