बॉलीवुड

Ananya Pandey: कौन है अनन्या पांडे के नए लवर? मिस्ट्री मैन के साथ वायरल हुई तस्वीरें , जानिए बॉलीवुड से जुड़ी आज की बड़ी खबरें

आज बॉलीवुड से कई खबरें सामने आई हैं। जहां एक ओर अनन्या  पांडे को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया, उनकी वायरल तस्वीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने विनेश फोगाट पर कटाक्ष किया है और उन्हें अतीत याद दिलाया है। आइए जानते हैं आज की टॉप 5 मनोरंजन से जुड़ी कुछ खास खबरों के बारे में।

Ananya Pandey: आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई अनन्या पांडे, करीबी तस्वीरों ने खींचा ध्यान


1.  मिस्ट्री मैन के साथ वायरल हो रहीं अनन्या पांडे

बॉलीवुड की अदाकारा Ananya Pandey और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का अफेयर किसी से नहीं छिपा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते थे, लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। अनन्या  पांडे और आदित्य के ब्रेकअप के बाद अब ऐक्ट्रस का नया लव अफेयर शुरू हो गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनंत-राधिका की शादी का है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनंत की बारात के दौरान एक व्यक्ति अनन्या  पांडे को करीब से पकड़े हुए है, लेकिन तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उस मिस्ट्री मैन की वॉकर ब्लैंको के साथ तुलना कर रहे हैं, वहीं अनन्या  पांडे वॉकर को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर रही हैं। इन सबके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अनन्या  पांडे को अपना नया लवर मिल चुका है।

Ananya Pandey: कौन है अनन्या पांडे के नए लवर

Read more: Ananya Panday : अनन्या पांडे के ‘AW’ पेंडेंट पर फैंस का कंफ्यूजन, क्या छिपा है इस स्टाइल स्टेटमेंट के पीछे?

2. कंगना रनौत ने विनेश फोगाट पर किया कटाक्ष

ऐक्ट्रस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पर टिप्पणी की है। बता दें कि विनेश ‘पेरिस ओलंपिक 2024’ में फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान बन इतिहास रच चुकी हैं, लेकिन अब वह वजन को लेकर हुए विवाद के चलते अयोग्य घोषित हो गई हैं। विनेश के फाइनल में पहुंचने की खबर आते ही कंगना ने इस पर खुशी जाहिर की। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने विनेश का एक फोटो शेयर किया और लिखा कि “एक समय पर वह प्रधानमंत्री के खिलाफ एक आंदोलन में शामिल हुई थीं, मोदी विरोधी नारे लगाए थे। लेकिन फिर भी उन्हें देश और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। यह लोकतंत्र की सुंदरता और एक महान नेता की पहचान है।”

3. अक्षय कुमार ने घर के बाहर शुरू किया लंगर

खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘खेल खेल में’ का प्रमोशन पूरी मेहनत से कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘सरफिरा’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद अब अक्षय इस फिल्म को हर हाल में सफल बनाना चाहते हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय मुंबई की सड़कों पर जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। उनके इस नेक काम का वीडियो एक फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि अक्षय कुमार मुंह पर मास्क पहने हुए हाथ में प्लेट लिए लोगों को खाना परोस रहे हैं। उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले अक्षय का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

4. 6 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा-2

‘पुष्पा 2: द रूल’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। फिल्म की रिलीज डेट 6 दिसंबर 2024 तय कर दी गई है। कुछ समय पहले, अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार के बीच अनबन के चलते फिल्म की प्रगति में रुकावट आई थी। लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है और वे मिलकर फिल्म को हर हाल में रिलीज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग भी शुरू हो गई है, जिसमें अल्लू अर्जुन एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस में नजर आएंगे। यह बहुप्रतीक्षित सीक्वल कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

5. धनुष के साथ बनेंगी कृति सेनन की जोड़ी

खबर है कि कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार धनुष आनंद एल राय की अगली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में पहली बार साथ आ रहे हैं। कृति सेनन ने हाल ही में फिल्म की कहानी सुनी और इसे लेकर उत्सुकता जताई है, जबकि उन्होंने किरदार को भी पसंद किया है। हालांकि उन्होंने मौखिक सहमति दे दी है, लेकिन कागजी कार्रवाई में कुछ समय लग सकता है। फिल्म का संगीत एआर रहमान और गीत इरशाद कामिल द्वारा तैयार किया जाएगा। ‘तेरे इश्क में’ के लिए एक मजबूत चरित्र की तलाश जारी है, और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

DESCRIPTION: बॉलीवुड की अदाकारा अन्याय पांडे और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का अफेयर किसी से नहीं छिपा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते थे, लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। अन्याय पांडे और आदित्य के ब्रेकअप के बाद अब ऐक्ट्रेस का नया लव अफेयर शुरू हो गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनंत-राधिका की शादी का है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनंत की बारात के दौरान एक व्यक्ति अन्याय पांडे को करीब से पकड़े हुए है, लेकिन तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उस मिस्ट्री मैन की वॉकर ब्लैंको के साथ तुलना कर रहे हैं, वहीं अन्याय पांडे वॉकर को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर रही हैं। इन सबके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्याय पांडे को अपना नया लवर मिल चुका है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Muskan Sharma

I am a Hindi multimedia journalist and i design copy for entertainment beat i am having 1 year experience as a entertainment content writer I do research in finding entertaining and intresting stories related to bollywood
Back to top button