बॉलीवुड

Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस नहीं रखती करवा चौथ का व्रत, ये है वजह

करवा चौथ हर सुहागन महिला के लिए बहुत खास होता है अपने पति की लम्बी उम्र के लिए हर साल महिलाएं ये व्रत रखती है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जा रहा है इस दिन को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी खबरें आती रहती है। एक्ट्रेस भी इस दिन को बहुत धूम धाम से मानती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी है जो करवा चौथ नहीं मनाती। इसके लिए एक्ट्रेसस सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी है।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत न रखने के कारण हो चुकी है ट्रोल बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां


करवा चौथ हर सुहागन महिला के लिए बहुत खास होता है अपने पति की लम्बी उम्र के लिए हर साल महिलाएं ये व्रत रखती है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जा रहा है इस दिन को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी खबरें आती रहती है। एक्ट्रेस भी इस दिन को बहुत धूम धाम से मानती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी है जो करवा चौथ नहीं मनाती। इसके लिए एक्ट्रेसस सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी है।  

दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर करवा चौथ न मनाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है। आइए जानते है और कौन कौन सी एक्ट्रेस है जो नहीं रखती करवा चौथ का व्रत।  

Read More: Karwa Chauth 2023 :करवा चौथ पर अपने हाथों को सजाने के लिए लगाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइन

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी हैं और सिंधी परिवार की बहू हैं। सिंधी समाज में इस त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन दीपिका इस व्रत को नहीं रखती हैं । दीपिका का मानना है कि आपस में प्यार बनाए रखने के लिए व्रत रखने से ज्यादा एक दूसरे का साथ देना ज्यादा जरूरी होता है। इस बात के लिए रणवीर भी हमेशा उनका साथ देते है। 

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र पंजाबी परिवार से तालुक रखते हैं और पंजाबियों में इस त्योहार का काफी महत्व है लेकिन शादी के 40 साल हो जाने के बाद भी हेमा यह व्रत नहीं रखती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि प्यार दिल में होता है इसके लिए व्रत रखने की ज़रूरत नहीं है। 

ट्विंकल खन्ना 

इस लिस्ट मे ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल है। ट्विंकल और अक्षय कुमार की शादी को 21 साल हो गए हैं और अभिनेत्री का मानना है कि किसी एक के भूखे रहने से दूसरे की उम्र लंबी नहीं हो सकती है। हालांकि, अभिनेत्री इसके लिए ट्रोल भी हो चुकी हैं। ट्विंकल ने एक बार ट्वीट किया था कि लोग 40 साल की उम्र में भी दूसरी शादी करने से नहीं डरते। जब पूरी जिंदगी हमें किसी के साथ रहना ही नहीं है तो लंबी उम्र की कामना करना बेकार है। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए ये बयान दिया था।

Read More: Karwa Chauth 2023: कुंवारी लड़कियां ऐसे रखें करवा चौथ का व्रत, यहां जानें जरूरी नियम

करीना कपूर

करीना कपूर खानदान की बेटी और पटौदी परिवार की बहू हैं। उनकी और सैफ की शादी को 10 साल हो गए हैं। करीना ने कभी भी करवा चौथ का व्रत नही रखा है। करीना का मानना है कि पति के लिए प्यार जाहिर करने के लिए व्रत की जरूरत नहीं है। इस बात पर सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी कमैंट्स भी किया। 

सोनम कपूर 

सोनम कपूर भी अपने पति आनंद अहूजा के लिए व्रत नहीं रखती हैं। उनकी शादी को चार साल हो गए हैं। हालांकि, सोनम अपने पहले करवा चौथ पर काफी उत्साहित थीं। इस दिन के लिए अभिनेत्री नई दुल्हन की तरह सजी भी थीं। हाथों में महंदी लगाए सोनम ने कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। लेकिन उन्होंने अपने पति के लिए व्रत नहीं रखा था। आनंद नहीं चाहते हैं कि सोनम उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button