बॉलीवुड

Jawan 1st Day Collection: ‘पठान’ पर भारी पड़ी ‘जवान’, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार देखने को मिला

शाहरुख खान की फिल्म जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म का शो सुबह 5 बजे से शुरू हुआ है।

Jawan 1st Day Collection: ‘जवान’ ने बदला इतिहास, पहले दिन किया इतना कलेक्शन


शाहरुख खान की जवान ने उनकी इसी साल शुरुआत में रिलीज हुई पठान को कमाई और एडवांस बुकिंग दोनों ही मामलों में पीछे छोड़ दिया है। जवान ने एडवांस बुकिंग में 14 लाख टिकट बेच दिए थे। वहीं कलेक्शन के मामले में पठान काफी पीछे है।
Jawan 1st Day Collection: शाहरुख खान की फिल्म जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म का शो सुबह 5 बजे से शुरू हुआ है। जवान को लेकर क्रेज देखने लायक है। थिएटर से बाहर आकर हर कोई जवान की तारीफ कर रहे हैं। जवान को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों ने ही अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। ये रिस्पॉन्स कलेक्शन में साफ देखने को मिल रहा है। जवान का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसके बाद ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

जवान ने बदला इतिहास

आपको बता दें कि ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के साथ हिंदी सिनेमा का इतिहास ही बदल डाला है। बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्मों के फर्स्ट डे के शोज 9 बजे के करीब शुरू होते हैं। लेकिन जवान के शोज सुबह 5 बजे से ही शुरू हो चुके हैं।

पहले दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की जवान ने इंडिया में पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। अगर ऐसा ही कलेक्शन रहा तो ये फिल्म वीकेंड तक 300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच जाएगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान ने ओपनिंग डे पर करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

पठान को छोड़ दिया पीछे

पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं जवान ने 75 करोड़ का बिजनेस किया है। शाहरुख की इसी साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों ही पहले दिन धमाकेदार कमाई करने वाली बनी हैं।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button