Parineeti Raghav Wedding : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की डिटेल्स आई सामने, जानें कैसे आएंगे राघव अपनी दुल्हन को लेने
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को होगी। कपल पंजाबी रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
Parineeti Raghav Wedding : 24 सितंबर को होटल लीला पैलेस में होगी शादी, 30 सितंबर को ‘द ताज लेक’ पर कपल की रिसेप्शन पार्टी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आखिरकार जन्मों-जन्मों के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। 24 सितंबर को कपल पंजाबी रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी शादी –
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे, शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी। इस खूबसूरत जोड़े की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वेडिंग कार्ड में शादी के जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल्स दी गई है। दोनों उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को ‘द ताज लेक’ पर कपल अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं 23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन भी किया गया है। ऐसे में कपल की शादी को लेकर उदयपुर में तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। वेडिंग कार्ड के आने के बाद फैंस परिणीति को राघव की दुल्हनिया के रूप में देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में राघव से पैप्स ने जब शादी को लेकर सवाल किया तो आप नेता ब्लश करते नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी को लेकर लगातार नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं, वहीं शादी से पहले परिणीति चोपड़ा अपने कामों में बिजी हैं।
View this post on Instagram
रॉयल गणगौर नाव पर आएगी बारात –
मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कभी सोचा होगा कि उनका दूल्हा दुल्हन को लेने घोड़े या हाथी पर सवार होकर बारात लेकर आएगा। लेकिन इसके विपरीत राघव अपनी दुल्हनिया को लेने विश्व प्रसिद्ध होटल लेक पैलेस से होटल लीला तक पीछोला झील में नाव में बारात के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने आएगें। और परिणय बन्धन में बंध जाएगे। इतना ही नहीं शादी में ऐसी कई खास चीजें देखने को मिलेंगी, जिसे सुन फैंस भी हैरान हो जाएंगे। इस मधुर वेला को यादगार बनाने के लिए रॉयल गणगौर नाव जो अपने शाही अंदाज के लिये पहचानी जाती है, उसमें यह बारात जाएगी। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा का विवाह पंजाबी रीति-रिवाज से होना है। होटल लीला को सजाने के लिये कोलकाता और दिल्ली से विशेष प्रकार के फूलों को मंगाया गया है, शादी के दिन सफेद रंग के फूलों का उपयोग होगा ओर होटल को पर्ल व्हाइट थीम पर सजावट की जाएगी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्डा का आउटफिट –
परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्डा पर्ल व्हाइट के साथ गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन के आउटफिट में नजर आएंगे। वही लेकसिटी उदयपुर मे इस रॉयल वेडिंग को लेकर फैन्स में उत्सुकता का माहौल है। राजस्थानी अंदाज पधारो म्हारे देश, मेहमाननवाजी के लिए मशहूर उदयपुर अब इन लम्हों का गवाह बनने के लिए तैयार है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







