लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2023: कुंवारी लड़कियां ऐसे रखें करवा चौथ का व्रत, यहां जानें जरूरी नियम

इस बार करवा चौथ 31 अक्टूबर को रात 9.30 बजे शुरू होगा और 1 नवंबर को रात 9.19 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि रवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।

Karwa Chauth 2023: कब मनाया जाएगा इस साल का करवाचौथ का व्रत


करवा चौथ हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं और उनके लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसमें व्रत के दौरान भोजन और पानी का सेवन नहीं किया जाता है।

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं बहुत ही धार्मिकता से रखती हैं और इस दिन विभिन्न देवताओं की पूजा की जाती है, जैसे भगवान शिव, पार्वती, चंद्रमा, गणेश और कार्तिकेय। इसके बाद रात को चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है, जिसे छलनी कहा जाता है।

इस बार करवा चौथ 31 अक्टूबर को रात 9.30 बजे शुरू होगा और 1 नवंबर को रात 9.19 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि रवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।

कुछ जगहों पर अविवाहित लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन उनके लिए व्रत के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं। खास बात यह है कि अविवाहित लड़कियां व्रत के दौरान बिना छलनी का इस्तेमाल किए चंद्रमा की पूजा कर सकती हैं और व्रत खोल भी सकती हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुछ लोग करवा चौथ के दिन व्रत रखते हैं। इस व्रत में विवाहित महिलाएं भगवान शिव, पार्वती, चंद्रमा, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। विवाहित महिलाएं रात के समय छलनी से चंद्रमा को देखती हैं और फिर व्रत खोलती हैं।

Read more:- कम पैसों में दिखेंगी ज्यादा स्‍टाइलिश, करवा चौथ पर ट्राई करें ये फैशन हैक्स

कुछ कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन उन्हें केवल भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए और करवा चौथ की कथा सुननी चाहिए। कुछ कुंवारी लड़कियां बिना छलनी का उपयोग किए चंद्रमा की पूजा कर सकती हैं और फिर व्रत तोड़ सकती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button