बॉलीवुड

Animal teaser : लॉन्च हुआ फिल्म का टीजर,रणवीर के लुक ने फैंस को किया इम्प्रेस

रणवीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का इंतज़ार अब ख़त्म होने जा रहा है। अभी हाल में ही इस मूवी का पोस्टर सामने आया था जिसमे रणवीर कपूर, अनिल कपूर, और रश्मिका मंदानाना का लुक रिवील किया गया था और 28 सितम्बर को इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र में रणवीर का खूंखार लुक फैंस के होश उड़ा रहा है।

Animal teaser: रणवीर की फिल्म एनिमल का टीज़र हुआ रिलीज़, अब फैंस फिल्म का कर रहे है बेसब्री से इंतज़ार 


रणवीर कपूर की धमाकेदार फिल्म एनिमल का टीज़र 28 सितम्बर को यानी उनके बर्थडे पर रिलीज़ कर दिया गया है इस टीज़र ने फैंस के होश उड़ा दिए है। इस टीज़र में रणवीर कपूर का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है और रणवीर कपूर भी खूंखार लुक में नज़र आ रहे है। टीज़र देखने के बाद अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। 

टीज़र में दिखा रणवीर का धांसू लुक: 

टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर रणबीर कपूर के मुंह पर तमाचे जड़ते हुए नजर आते हैं और कहते हैं ज्योति क्रिमिनल पैदा किया है हमने। इसके बाद रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आते हैं और रणबीर रश्मिका से कहते है कि माई फादर इज बेस्ट फादर इन द वर्ल्ड। इसके बाद रणबीर का इंटेंस लुक नजर आता है और गज़ब के एक्शन सीन्स भी दिखते हैं। टीजर के लास्ट में बॉबी देओल नजर आते हैं।  टीजर में रणबीर कपूर के वायलेंट लुक बहुत धमाकेदार है। इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म में वे अपने डेंजरस लुक से इम्प्रेस करने वाले हैं। 

Read more: Animal New Poster Release: फिल्म एनिमल का नया पोस्टर हुआ रिलीज, बॉबी देओल प्रतिद्वंद्वी के रूप में मचा रहे हैं धमाल

ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन:  

1 मिनट 29 सेकंड की क्लिप में, मेकर्स ने ‘एनिमल’ फिल्म की एक झलक दिखाई है इसमें ​​​​रणबीर और उनके एक्शन से भरपूर सीन्स  को दिखाया गया है। एक गैंगस्टर ड्रामा मानी जाने वाली इस एंटरटेनिंग फिल्म में रणबीर मुख्य भूमिका में हैं, इस फिल्म की कहानी एक पिता-पुत्र के बीच तनावपूर्ण रिश्ते पर आधारित है। अनिल कपूर एनिमल में रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखने वाली है। यह फिल्म अपने टीज़र से फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही है अब फैंस का इंतज़ार दुगुना हो गया है इस फिल्म को लेकर।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button