बॉलीवुड

बाबा महाकाल के दर पहुंचे सुनील शेट्टी, भस्म आरती में हुए शामिल: Suniel Shetty In Ujjain

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल होने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे।

Suniel Shetty In Ujjain: अभिनेता दर्शन कर बाबा का लिया आशीर्वाद, बेटी और दामाद भी पहुंचे थे उज्जैन


Shuniel Shetty In Ujjain: महाकाल लोक निर्माण के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों का लगातार पहुंचने का सिलसिला जारी है। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने परिवार के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के इंतजामों को लेकर संतोष जताया। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की पहचान भी शिवभक्त के रूप में होती है। शुक्रवार (19 जनवरी) को वे भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे।

परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे सुनील शेट्टी

एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों पिता और बेटे ने बाबा के दर्शन किए और भस्मारती में भी शामिल हुए। सुनील शेट्टी को उज्जैन जाकर बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अभिनेता परिवार संग भस्म आरती में हुए शामिल

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल होने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने तड़के होने वाली भस्मारती में भाग लिया और भगवान के दर्शन किए। दोनों ने नंदी बाबा का ध्यान भी लगाया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार बाबा की भस्मारती में शामिल हुए हैं। उन्हे बहुत अच्छा लगा। अब वे महाकाल दर्शन करने उज्जैन हर साल आयेंगे।

जानिए सुनील शेट्टी ने मीडिया से क्या कहा

विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बेटे के साथ नंदी हाल से भस्मारती के दर्शन किए व बाबा का ध्यान भी लगाया। उन्होंने मीडिया को बताया कि वे पहली बार अपने बेटे के साथ महाकाल की भस्मआरती मे शामिल हुए हैं।

सुनील शेट्टी को ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ

उन्होंने यहां की दर्शन व्यवस्था की भी बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘मुझे यहां इतना अच्छा लगा की अब में यहां हर साल दर्शन करने आऊंगा। भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ।’

read more : Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ सगाई की अफवाहों का किया खुलासा, कहा- ‘मीडिया हर दो साल पर मेरी शादी करवाना चाहती है’

बेटी और दामाद भी पहुंचे थे उज्जैन

पिछले साल, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल ने भी मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया था। दोनों की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं जिसमें उन्हें मंदिर के अंदर प्रार्थना करते हुए देखा गया। अथिया ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जबकि केएल राहुल क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आए। दोनों की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया था।

पिछले साल केएल राहुल संग अथिया भी आ चुके हैं उज्जैन

पिछले साल, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल ने भी मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया था। दोनों की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं जिसमें उन्हें मंदिर के अंदर प्रार्थना करते हुए देखा गया। अथिया ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जबकि केएल राहुल क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आए। दोनों की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button