भोजपुरी

Bhojpuri Movie Views on Youtube: इस भोजपुरी फिल्म ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, 14.7 करोड़ मिले व्यूज, लीड एक्टर्स को मिला दर्शकों का प्यार

Bhojpuri Movie Views on Youtube: भोजपुरी मूवी 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' को यू-ट्यूब पर लगभग 34 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। यह भोजपुरी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। लेकिन भोजपुरी की एक फिल्म है जिसने यूट्यूब पर गरदा मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना को खूब पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri Movie Views: इस भोजपुरी फिल्म की यू-ट्यूब पर वाहवाही, दर्शकों ने किया कमेंट- भोजपुरी इतिहास में ऐसी फिल्म पहली बार बनी

Bhojpuri Movie Mehandi Laga Ke Rakhna: भोजपुरी फिल्मों के भी कई दीवाने हैं। बात चाहे खेसारी लाल यादव की हो या फिर पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ या फिर आम्रपाली की। इनकी फिल्मों को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन अब इनकी फिल्में यू ट्यूब पर भी धमाल मचा रही हैं। यही नहीं सिनेमाघरों से उतरने के बाद ये फिल्में टीवी और यूट्यूब पर भी खूब चलती हैं।

भोजपुरी मूवी ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ को यूट्यूब पर लगभग 34 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। यह भोजपुरी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। लेकिन भोजपुरी की एक फिल्म है जिसने यूट्यूब पर गरदा मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ही मूवी में लीड रोल में हैं।

डांस, रोमांस और एक्शन… फिल्म में सब कुछ

यूट्यूब पर हिट पर हिट बटोरने वाली ये फिल्म है खेसारी लाल यादव की है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी भी हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों से जुड़ा भरपूर मसाला है। बेहतरीन और एनर्जेटिक धुन से भरे गाने हैं और उन पर शानदार डांस किया गया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के स्टाइल का डांस, रोमांस और एक्शन सब कुछ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

यूट्यूब पर 147 मिलियन व्यूज मिले

इसके अलावा फिल्म में काजल राघवानी भी हर फ्रेम में कमाल की नजर आईं हैं। इनकी शानदार केमेस्ट्री वाली ये फिल्म यूट्यूब पर 147 मिलियन (14.7 करोड़) व्यूज हासिल कर चुकी है। वर्ल्ड वाइट रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यू ट्यूब चैनल पर ये फिल्म 6 साल पहले अपलोड हुई थी।

रजनीश मिश्रा ने किया डायरेक्ट

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना को रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में उन्हीं का म्यूजिक भी है। फिल्म में श्याम देहाती और प्यारे लाल यादव के लिरिक्स हैं। मेहंदी लगा के रखना के गीत खेसारी लाल यादव, कल्पना, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन और आलोक ने गाए हैं।

Read More:- Munawar Faruqui: क्या मुनव्वर फारूकी की जिंदगी में आई एक और लड़की? सड़क पर भागते हुए दिखे, फैंस बोले- ‘एक और भाभी, ये वाली भी मस्त है’

दर्शकों ने खूब किया कमेंट

इस भोजपुरी मूवी को छह साल बाद भी लोग काफी देख रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म के लिए मेकर्स और एक्टर को धन्यवाद किया है कि उन्होंने इतनी शानदार फिल्म बनाई। एक यूजर ने लिखा कि खेसारी भईया हमने आपकी फिल्म जितनी बार देखी उतनी बार मजा आया। एक यूजर ने लिखा कि भोजपुरी इतिहास में ऐसी फिल्म पहली बार बनी है।

इनकी फिल्म को मिलता अच्छा रिस्पांस

आपको बता दें कि मेहंदी लगा के रखना मूवी का गाना सरसों के सगिया को खूब पसंद किया गया था। साथ ही खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है जिस वजह से इनकी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलता है। बता दें कि इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button