भोजपुरी

Pawan Singh VS Khesari Lal: खेसारी लाल और पवन सिंह का झगड़ा हुआ खत्म, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कराई सुलह

फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवार्ड के दौरान, पवन सिंह और खेसारी यादव ने लगाया एक दूसरे को गले और रवि किशन ने कराई सुलह।

Pawan Singh VS Khesari Lal: फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवार्ड के दौरान, पवन सिंह और खेसारी यादव ने लगाया एक दूसरे को गले

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का झगड़ा फाइनली खत्म हो गया है। ये दोनों ही सुपरस्टार्स भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की गारंटी माने जाते हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे वक्त से टसल चल रहा था। यहां तक कि दोनों सुपरस्टार्स के फैंस भी एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के दिलों के बीच पुल बने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन ने कराई सुलह –

फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड के दौरान रवि किशन, मनोज तिवारी, मोनालिसा और विशाल सिंह जैसे सितारे एक साथ एक ही जगह पर मौजूद थे। इस इवेंट में जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ था। इसी इवेंट में रवि किशन ने अपना जादू चलाया और होस्ट की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक साथ मंच पर बुलाया। अब दोनों ही भोजपुरी सुपरस्टार्स एक दूसरे के आमने-सामने खड़े थे जिन्होंने शायद ही लंबे वक्त से एक दूसरे से बात भी की थी। दोनों को इस तरह देखकर ऑडियंस भी हैरान थी।

Read more: Bhojpuri Songs Video: खेसारी लाल को चढ़ा इश्क का बुखार, काजल राघवानी के साथ रोमांस में हुए मदहोश वायरल हुआ वीडियो

खेसारी लाल और पवन सिंह लगे गले –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

Read more: Sofia Ansari Viral Video: सोफिया अंसारी का बंद कमरे का वीडियो हुआ वायरल, पीली साड़ी ने ढाया कहर

रवि किशन दोनों सुपरस्टार्स के बीच खड़े थे, उन्होंने दोनों कलाकारों का हाथ पकड़कर हवा में उठाया और ‘जीना यहां मरना यहां’ सॉन्ग गाने लगे। खेसारी लाल यादव ने जब कहा कि आज की रात ऐतिहासिक रात है तो पवन सिंह ने झुककर कहा- भैया आप आदेश दीजिए। इस पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खेसारी लाल यादव बोले- हमारे बीच झगड़ा न कभी पहले था, और न कभी आगे रहेगा। फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लिया। यह पल हर किसी के लिए इतना यादगार था कि तालियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं थीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button