भोजपुरी

Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल का गाना ‘प्रेम के बीमारी’, इंटरनेट पर मचा रहा है धूम

भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का 'प्रेम के बीमारी' गाना इन दिनों काफी चर्चा में है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

Amrapali Dubey Song: ‘प्रेम के बीमारी’ गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल का रोमांस, नहीं देखा है, तो क्या देखा

भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का ‘प्रेम के बीमारी’ गाना इन दिनों काफी चर्चा में है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे तो खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का कोई भी गाना हो सोशल मीडिया पर छा जाता है। फैंस उनके वीडियो को बार बार देखते रहते है। इन दोनों जोड़ी का फिल्म हो गाना फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते है।

‘प्रेम के बीमारी’, जबरदस्त है गाना –

साल 2022 में यह गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया था। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर यह गाना फिल्माया गया था। लोगों को अभी भी यह गाना पसंद आ रहा है और वो यूट्यूब पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का करियर –

यह भोजपुरी के सबसे बड़े सिंगर हैं। खेसारी लाल यादव एक अभिनेता, गायक, डांसर और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करते है। इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली थी। आम्रपाली दुबे एक भारतीय भोजपुरी फिल्म और टेलीविजन की अभिनेत्री है। आम्रपाली दुबे ने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभा कर अपने करियर की शुरुआत की थी। दुबे ने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में भी अभिनय किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button