भोजपुरी

Bhojpuri new song: नवरात्रि के पावन मौके पर अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना हुआ रिलीज़

देश में हर जगह नवरात्रि की धूम है। ऐसे में हिंदी गायक के साथ साथ भोजपुरी कलाकार भी नवरात्रि के मौके पर एक से बढ़कर एक देवी गीत भक्तों के लिए पेश कर रहे हैं। अब यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज़ हो गया है।

Bhojpuri new song: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज़   


 देश में हर जगह नवरात्रि की धूम है। ऐसे में हिंदी गायक के साथ साथ भोजपुरी कलाकार भी नवरात्रि के मौके पर एक से बढ़कर एक देवी गीत भक्तों के लिए पेश कर रहे हैं। अब यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज़ हो गया है। 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। इंडस्ट्री में भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह का नवरात्रि पर एक नया गाना रिलीज़ हो चूका है। इस गाने को टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गीत के बोल है ‘ये राजा हमरा बहिनिया के बुलाइ द न हो’ इस गीत को अक्षरा सिंह ने गाया है। 

अक्षरा सिंह ने इस वीडियो में आवाज़ देने के साथ साथ ज़बरदस्त परफॉरमेंस भी दी है। इस म्यूजिक वीडियो में विशाल अक्षरा के पति का किरदार निभा रहे है। अक्षरा गाने के जरिए अपने पति से कह रही है कि नवरात्रि के मौके पर बहुत काम होता है इसलिए उनकी बहन को काम में हाथ बटवाने के लिए बुलवा दीजिए। 

Read More: Navratri Song: नवरात्रि के इस खास मौके पर पीएम मोदी ने लिखा गीत, देखिए वीडियो

इस गीत के गीतकार मनोज मतलबी है और इस गीत को संगीत अविनाश झा घुँघरू ने दिए है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल ने भी लोगो का दिल जितने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

 

Back to top button