काम की बात

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा समापन के दौरान कड़ी की गई सुरक्षा, सील हुआ लाल चौक

Bharat Jodo Yatra: समाप्त हुई आज भारत जोड़ो यात्रा, समापन समारोह में इस दलों को किया गया आमंत्रित

Highlight

  • राहुल गांधी के नेतत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी सोमवार को समापन है।
  • कन्याकुमारी से शुरू ये यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000    किलोमीटर की दूरी तय की।
  • यात्रा औपचारिक रूप से सोमवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त हुई।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी सोमवार को समापन है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची। जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है।

वहीं राहुल गांधी  ने यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव बताया।  तिरंगा फहराने  के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और  जम्मू-कश्मीर के पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

लाल चौक पर दस मिनट के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया था। वहीं, लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को भी सील कर दिया गया था।

भारत जोड़ो यात्रा औपचारिक रूप से सोमवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त हुई। इसके बाद शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक रैली आयोजन हुआ।  जहां कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के शामिल होने की उम्मीद है।

जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं के आने की संभावना है। श्रीनगर समेत अन्य जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में जनसभा स्थगित होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन किसी भी नेता ने इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की है।

आज सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और भारत जोड़ो यात्रा स्मारक का अनावरण किया।  वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सभा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग भी की थी।

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई है। इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं। भाजपा का कहना था कि 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है। लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जो राजनीति चल रही है। उससे देश का भला नहीं हो सकता। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की राजनीति देश को बांटती और तोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राहुल ने देश के लोगों का दर्द समझा है।

Read more: Odisha minister shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली, काफिले में तैनात ASI गिरफ्तार

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भाई कन्याकुमारी से 4-5 महीने पैदल चला। वे जहां भी जाते, लोगों से उन्हें काफी प्यार मिलता। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस देश में अभी भी देश के लिए, इसकी विविधता के लिए एक जुनून है जो सभी भारतीयों के दिलों में बसता है।

आपको बता दें पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती राहुल  गांधी की इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में आज भी शामिल हुईं। उन्होंने बर्फबारी के बीच लोगों को संबोधित किया और राहुल गांधी की खूब प्रशंसा की। मुफ्ती ने कहा कि राहुल ने यात्रा में कहा था कि वे कश्मीर में अपने घर आ गए हो ऐसा लगता है। लेकिन यह उनका घर ही है। पीडीपी नेता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया, वह इस देश से वापस मिल जाएगा और राहुल गांधी में देश आशा की किरण देख रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button