लाइफस्टाइल

समय का नीतिबद्ध प्रयोग करने के लाभ

समय का नीतिबद्ध प्रयोग


समय वह है जिसकी हमें सबसे ज़्यादा ज़रूरत है लेकिन हम उसी का दुरुपयोग सबसे अधिक करते हैं। हम जिस तरह से अपना समय व्यतीत करते हैं वह हमारे चरित्र की भी परिभाषा देता है। समय हमारी ज़िंदगी का सबसे मूल्यवान सिक्का होता है जिसे केवल हम ही अपनी मर्ज़ी से ख़र्च कर सकते है। जब समय इतना मूल्यवान है तो उसके ख़र्चे जाने के लिए एक नीति होना आवश्यक है। कई बार हम लोगों को यह बोलते हुए सुनते हैं की इस कार्य के लिए समय ही नही निकला परंतु समय कभी कम नही होता ज़रूरत होती है तो बस मार्गदर्शन की।

हमें एक नीति बनाने के लिए सबसे अधिक आवश्यक है एक लक्ष्य अपने मस्तिष्क में रखना। बिना किसी लक्ष्य के कोई भी नीति बेकार है। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपने समय का विभाजन कीजिए। जो नीति आपने बनायी है उसे केवल बना कर एक तरफ़ ना रख दें उसका पालन करना अधिक आवश्यक है। यह कहना बिलकुल भी अनुचित नही होगा की समय को नियंत्रण में करना अपने जीवन को नियंत्रण में करने जैसा है। जब तक आप समय का सम्मान करते हुए उसका सदुपयोग नही करेंगे तब तक आप अपने जीवन को सम्भालने के क़ाबिल नही बन पाएँगे।

समय का नीतिबद्ध प्रयोग
समय का नीतिबद्ध प्रयोग

यहाँ पढ़ें : ज़िन्दगी और समय से ले की यह सीख

अब हम में से ही कई लोग यह भी बोल स्काई हैं की मैं टाइम टेबल बनाने में अपना समय व्यर्थ क्यों करूँ। किंतु टाइम टेबल बनाने से समय व्यर्थ नही होगा बल्कि इससे आपके बाक़ी कामों के लिए भी समय निकल पाएगा तो आइए जाने फ़ायदे टाइम मैनज्मेंट के:-

  1. अंतिम समय पर काम (जिसे हम अंग्रेज़ी में deadline भी कहते है) करने से मानसिक तनाव बढ़ता है। जब आप टाइम टेबल बना लेंगे तो आपका तनाव कम होगा और साथ ही साथ काम भी सरलता से होगा।
  2. जब आपके पास अधिक समय होगा तब आप उसी कार्य को और बेहतर तरीक़े से करने में सक्षम होंगे। आप अपने काम के दबाव से भी जल्द से जल्द मुक्त हो पाएँगे क्योंकि इससे आपकी उत्पादकता और काम करने की क्षमता बढ़ती है।
  3. जल्दबाज़ी में किए गये कार्य में ग़लतियाँ होने की सम्भावना होती हैं। आप अपने मेरी में ज़रूरी सूचना डालना भूल जाते है जिसके कारण आपका ही कार्य मुश्किल हो जाता है। आपको वही कार्य दोबारा करना पड़ता है किंतु जब आप इसे अच्छे से करते है वी भी समय की पाबंदी के बिना तब यह कार्य दोबारा भी इतना पड़ता।
  4. हम समय ख़ुद नही बना सकते लेकिन उसका सदुपयोग कर खली समय आसानी से निकाल सकते हैं। मुश्किल कार्य में भी हम अपने लिए तो समय निकाल ही सकते हैं। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है की हम किन चीज़ों को प्राथमिकता देते है।
  5. यह आपकी प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है। जब आप अपना कार्य समय पर करते है वो भी अच्छे से तो इससे आपके स्कूल और ऑफ़िस में आपका अम्माँ होता है।
  6. जब आपका समय और कार्य दोनो ही आपकी मुट्ठी में होता है तब आपके सामने और भी कई राहें खुल जाती हैं, आपको नए मौक़े मिलते हैं जिनका आनंद आप फ़ुर्सत के समय में उठा सकते हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button