लाइफस्टाइल

क्यों चाहते है लड़के सेल्फ डिपेंडेंट लाइफ पार्टनर, क्या है इसके फायदे?

क्या फायदे होते है, सेल्फ डिपेंडेंट लाइफ पार्टनर के?


पहले के समय में शादिया परिवार वालो की पसंद से होती थी। उस समय परिवार वाले देखते थे कि लड़की सुंदर, सुशील, खाना बनाने और घर परिवार संभालने वाली हो ।लेकिन अब सयम बदल गया है आज के सयम में लड़के अपनी पसंद की लड़की शादी करना ज्यादा पसंद करते है क्योंकी  लव मैरिज में दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जानते है। जिसे उनके लिए एक  जीवन बिताना आसान होता है। और अगर पार्टनर सेल्फ डिपेंडेंट हो तो उसके और भी अधिक फायदे होते है।
 

जरूरी है सेल्फ डिपेंडेंट लाइफ पार्टनर

 
एक दूसरे को समझने में मदद मिलती है: अगर आपका पार्टनर सेल्फ डिपेंडेंट होगा तो वो आपको बेहतर तरीके से समझ पाएगा। पुरे दिन ऑफिस के तनाव के बाद जब आप घर आएंगे तब आपकी पत्नी आपकी समस्याओं को समझने और सुलझाने का प्रयास करेगी। और घर की जिम्मेदारियों जैसे बिजली का बिल, बैंक के काम को मिल बाट कर भी कर सकते है जिसे साडी चीजों का बोझ आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।
 
भविष्य के लिए बचत: जब आप और आपका पार्टनर दोनों काम करते हैं तो जाहिर सी बात है आप लोग पैसे ज्यादा कमाएंगे। जिसे आप अपने भविष्य के अच्छे बुरे दिनों के लिए कुछ पैसे जोड़कर रख सकते हैं। इन पैसों की वजह से आपको किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और आप आराम से जीवन जी सकेंगे। सेल्फ डिपेंडेंट लड़की से शादी करने का ये एक सबसे बड़ा फायदा हो सकता है।

और पढ़ें: लॉयल होना काफी नहीं, एक ‘अच्छे पार्टनर’ में होनी चाहिए ये खूबियां

 
आत्मनिर्भर: कामकाजी महिला आत्मनिर्भर होती हैं। वह अपने खर्चे खुद उठा सकती हैं उसके पति को उसका खर्चा नहीं उठना पड़ता। और अगर महिला सेल्फ डिपेंडेंट नहीं है तो उसके सारे खर्चे उसके पति को उठाने पड़ते हैं। इस वजह से लड़को को सेल्फ डिपेंडेंट लड़किया पसंद आती हैं।
 
मंहगाई है कारण: सुविधाओं से भरा जीवन सबको पसंद होता है। लेकिन आजकल की मंहगाई में शहर छोटा हो या बड़ा सब जगह कम पैसो में रहना मुश्किल हो गया है इसलिए ज्यादातर पुरुषों का मानना है कि अगर उनका पार्टनर नौकरी करे  तो उनके खर्चों को बंटाने में मदद मिल जाएगी। साथ मिल कर काम करने से वो अपने बच्चों को भी एक अच्छी जिंदगी दें पाएंगे। और खुद भी एक अच्छी जिंदगी जी पाएंगे।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button