ऑटो वर्ल्ड

कम हो गई है टोयोटा फॉर्च्यूनर की वेटिंग पीरियड, 2024 में नये लुक के साथ दिखेंगी ये गाड़ी: Toyota Fortuner Waiting Period

टोयोटा फॉर्च्यूनर भारत में जापानी वाहन निर्माता के प्रमुख उत्पादों में से एक है। इस प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी ने 2009 में अपनी शुरुआत के बाद से सेगमेंट में अग्रणी भूमिका निभाई है। 14 साल की सफल यात्रा पूरी करने के बाद, अब इसे 2024 में एक जेनरेशन अपडेट मिलने वाला है। फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च डिटेल्स और टाइमलाइन का इंतजार किया जा रहा है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर पर कितना वेटिंग पीरियड? जानिए इसके इंजन-वेरिएंट और डिजाइन के बारे में: Toyota Fortuner Waiting Period


Toyota Fortuner Waiting Period: इंडियन मार्केट में फुल साइज प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर अपने दमदार इंजन, प्रीमियम फीचर्स और ऑफ रोडिंग के लिए जाने जाती है। इस कार की डिमांड मार्केट में सबसे अधिक है। इसको सबसे अधिक पसंद इसके लुक के कारण किया जाता है। यहीं कारण है कि इस 7 सीटर एसयूवी की वेटिंग पीरियड काफी बढ़ी ही रहती है। लेकिन इस समय अगर आप अपने लिए ये कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।

इस समय इस कार की वेटिंग पीरियड कम हो गई है

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अगर आप अपने लिए इस समय टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही है, क्योंकि इस समय इस कार की वेटिंग पीरियड कम हो गई है। इसे दमदार इंजन, फीचर्स और ऑफ रोडिंग के लिए जाना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

टोयोटा फॉर्च्यूनर पर कितना वेटिंग पीरियड?

इस कार के लिए आपको 4 से 8 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। हालांकि वेटिंग पीरियड स्थान, कलर, डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अगर आप इसे खरीदने चाहते हैं तो एक बार वेटिंग पीरियड जाकर डीलरशिप पर पता कर लें।

Read More:- मारुति जिमनी थंडर एडिशन को खरीदना हुआ आसान, जानें इसमें क्या कुछ है खास: Maruti Jimny

टोयोटा फॉर्च्यूनर वेरिएंट और इंजन

इस कार को कुल 7 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 4×2 MT, 4×2 AT, 4×4 MT, 4×4 AT, Legender 4×2 AT, Legender 4×4 AT, और GR-S जैसे वेरिएंट शामिल है। इंजन की बात करें तो इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है।

डिजाइन

एसयूवी में आगे और पीछे दोनों तरफ मेटालिक स्किड प्लेट, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, एक अपडेटेड रियर बम्पर और रीइमैजिन्ड टेललैंप्स हैं जो इसके फ्रेश लुक को और आकर्षक बनाते हैं। फॉर्च्यूनर में चौकोर आकार के व्हील आर्च, डोर पैनल्स और मजबूत फुल बॉडी क्लैडिंग भी शामिल है। आगामी टोयोटा फॉर्च्यूनर का डिजाइन टैकोमा पिकअप ट्रक से प्रेरित होगा और इसे ब्रांड के टीएनजीए-एफ प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।

फीचर्स

नई 2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर के लिए महत्वपूर्ण फीचर अपडेट्स की भी अपेक्षा की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी में अन्य उल्लेखनीय बदलावों के अतिरिक्त एडवांस ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम तकनीक, एक हाइड्रोलिक स्टीयरिंग व्हील और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल को शामिल किया जाएगा।

टोयोटा फॉर्च्यूनर कीमत

भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 33.43 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल के लिए 51.44 लाख रुपये तक जाती है। ये दोनों कीमत एक्स शोरूम है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button