ऑटो वर्ल्ड

नये साल में इन पॉपुलर SUVs को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार : Upcoming EVs in 2024

नए साल में इलेक्ट्रिक कार एंट्री कर सकती हैं। इन कारों के लॉन्च होने के बाद इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में कई बड़े बदलाव आने कि उम्मीद है। मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में कुछ नई इलेक्ट्रिक कारें लाने वाली हैं।

Creta से लेकर XUV300  से लेकर कर्व ईवी तक, भारत आएंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां : Upcoming EVs in 2024

नए साल में  इलेक्ट्रिक कार एंट्री कर सकती हैं। इन कारों के लॉन्च होने के बाद इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में कई बड़े बदलाव आने कि उम्मीद है। मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में कुछ नई इलेक्ट्रिक कारें लाने वाली हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च –

इस ऑटो इंडस्ट्री में साल 2024 में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं। इन कारों में फिलहाल ईवी कारों के लिए टाटा मोटर्स का नाम टॉप पर है। इसी के साथ कंपनी कुछ नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने वाली है, जो जल्द ही यहां दस्तक दे सकती है वहीं मारुति-महिंद्रा और हुंडई भी नई इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी में हैं। हुंडई, टाटा, महिंद्रा और सिट्रोएन जैसी देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनियों द्वारा 2024 में अपनी लोकप्रिय आईसी-इंजन वाली कारों को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किए जाने की उम्मीद है। यहां हम कुछ ऐसी ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भारत में टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है-

Read More: इस साल सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम फैसलें सुनाए, इस से लम्बें समय तक देश में पड़ेगा प्रभाव: Year Ender 2023

Hyundai Creta EV –

Hyundai Creta EV के भारत में 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसमें एलजी केम से प्राप्त 45 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग करने की अधिक संभावना दिख रही है, जबकि सामने के पहियों को चलाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर को एंट्री-लेवल Kona Electric से उधार लिया जा सकता है। जल्द ही लॉन्च होने वाली आईसी-इंजन क्रेटा फेसलिफ्ट से खुद को अलग करने के लिए इसमें कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट मिलने की और अधिक संभावना नजर आ रही है।

Tata Punch EV –

Tata Punch EV को नए साल की शुरुआत में ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी के इस लाइनअप में इसे Nexon EV से नीचे रखा जाएगा। और ये संभवत दो बैटरी विकल्पों से लैस होगी और उम्मीद है कि इसकी प्राइज रेंज 11.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम होगी। टॉप-स्पेक वेरिएंट में एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किमी की ड्राइविंग रेंज होने का दावा किया जा सकता है।

Mahindra XUV300 EV –

Mahindra & Mahindra की ओर से साल 2024 के मध्य तक XUV300 EV को पेश किया जाएगा। ये इलेक्ट्रिक कार सीधे तौर पर Tata Nexon EV के एंट्री-लेवल वेरिएंट को टक्कर दे सकती है। ये 4.3-मीटर लंबी XUV400 की तुलना में छोटे बैटरी पैक का उपयोग करेगी, जबकि इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर काफी हद तक आगामी XUV300 ICE फेसलिफ्ट से प्रेरित हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button