राशिफल

Taurus Yearly Horoscope 2024 : जानिए वृषभ (Taurus) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ!

वृषभ राशि 2024 का वार्षिक राशिफल ,सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ जानें धन, परिवार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयुक्त उपाय और आने वाले चुनौतियां।"

Taurus Yearly Horoscope 2024 : सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ वृषभ (Taurus) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय! 


वृष राशि (Taurus) – (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

जनवरी- महीने के शुरू में इस राशि पर बुध-शुक्र की दृष्टियां रहने से कुछ सुखद घटनाएं घटित होंगी। उच्च-प्रतिष्ठित लोगों/स्त्री के सहयोग से लाभ की सम्भावनाएं बढ़ेंगी। खर्च भी बहुत बढ़ेंगे। 18 जनवरी से राशिस्वामी शुक्र अष्टम भाव में आने से धन हानि, स्वास्थ्य में कमी तथा खर्चों की अधिकता रहेगी।

फरवरी-11 फरवरी तक शुक्र अष्टमस्थ रहने से व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी, विरोधी हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे।  12 फरवरी के पश्चात् धर्म-कर्म में रूचि होगी और अधिकतर समय शुभ कार्यों में ही व्यतीत होगा।

मार्च-7 मार्च से शुक्र शनि के साथ कुम्भ राशि में होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे, परन्तु खर्च भी बढ़-चढ़ कर रहेंगे। व्यस्तता अधिक रहे, क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

अप्रैल-महीने के आरम्भ से ही शुक्र मीन राशि (उच्च) में संचार करने से अकस्मात् धन लाभ के चाँस बनेंगे, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। वाहनादि सुख-सुविधाओं एवं मनोरंजन कार्यों पर खर्च अधिक होंगें।  24अप्रैल से शुक्र 12वें राहुयुक्त होने से खर्च और अधिक बढ़ जाएंगे। 

Read More:- Leo Yearly Horoscope 2024 : जानिए सिंह (Leo) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ!

मई- 1 मई से ही गुरु इस राशि पर होने से आय के साधनों में वृद्धि, धर्म-कर्म में रुझान, परन्तु खर्च अधिक रह सकते हैं। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता, परन्तु परिवार में भाई बन्धु का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर भी भरोसा करना हानिकारक होगा।

जून-11 जून तक गुरु-शुक्र योग रहने से आंशिक धन लाभ तथा कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। शुभ यात्रा एवं शुभ मंगल कार्यों पर धन खर्च होगा। 12 जून से शुक्र मिथुन में रहने से विघ्न-बाधाओं के बावजूद धन लाभ व कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

जुलाई- 7 से शुक्र कर्क (शत्रु) राशि में रहने से पारिवारिक परेशानी, शरीर कष्ट, वृथा भागदौड़, मन अशान्त एवं असन्तुष्ट रहेगा। भलाई करने पर भी बुराई मिलेगी, आर्थिक परेशानियों के कारण चिन्ताएं होंगी।

अगस्त- माह के आरम्भ से शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे जिसके कारण स्वास्थ्य में खराबी, घरेलु उलझनें, वृथा वाद-विवाद में परेशानी रहेगी। समय अनुकूल नहीं है। सावधानी से क्रय विक्रय (sale-purchase) करें। महीने के आखिर में  24 अगस्त से शुक्र नीच राशि से गोचर करेंगें जिसके कारण  सन्तान व पारिवारिक उलझनें एवं सेहत सम्बन्धी परेशानी बढ़ेगी।

सितम्बर- 17 सितम्बर तक शुक्र नीचस्थ होने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियां रहेंगी। किसी दुष्ट व्यक्ति द्वारा हानि होने के संकेत मिलते हैं। रोग व चोट आदि का भय है। आय कम, खर्च अधिक रह सकते है। सन्तान एवं परिवार सम्बन्धी चिन्ता रह सकती है । 18 सितम्बर से शुक्र तुला राशिस्थ होने से अकस्मात् धन लाभ के चाँस बनेंगे।

अक्तूबर- महीने के शुरू में कारोबार में व्यस्तताएं बढ़ेंगी। अत्यन्त कठिनाई से निर्वाह योग्य धन प्राप्ति होगी। परन्तु खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। शरीर कुछ अस्वस्थ रह सकता है। उत्तरार्द्ध में स्थान परिवर्तन होने के योग हैं। सिर-दर्द एवं आँखों में कष्ट रहने के संकेत हैं।

नवम्बर- दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। धर्म-कर्म में विशेष रूचि होगी। 9 नवम्बर से शुक्र धनु (अष्टमस्थ) राशिस्थ रहने से पारिवारिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी उलझनें बढ़ सकतीं हैं। आय कम तथा आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। बनते कार्यों में अड़चनें आ सकतीं हैं।

दिसम्बर- 2 दिसम्बर से ही राशिस्वामी शुक्र भाग्यस्थ रहने से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगें। भाग्य से धन प्राप्ति और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, परिस्थितियो परन्तु गुरु की दृष्टि रहने से किसी निकटस्थ के साथ अचानक तनाव या झगड़ा भी होगा।

वृषभ (Taurus)  राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय और किस्से कहानियों के लिए देखें यह वीडियो। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Poonam Gaur

पूनम गौड़ एक नए युग की चिकित्सक और ज्योतिषी, वास्तु आचार्य, और अंकशास्त्री हैं। इन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं और एक हजार से अधिक कुंडलियों का विश्लेषण किया है। उन्हें इस क्षेत्र में 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। पूनम जी ज्योतिष के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करती हैं और क्लाइंट के साथ बहुत पारदर्शी रहती हैं। उनका मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा है और इसे बदला जा सकता है।
Back to top button