मनोरंजन

आखिर कौन है वो 5 लोग जिन्हें आलिया भट्ट डेट कर चुकी है

जाने आलिया भट्ट की लव लाइफ के बारे में


बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और प्यारी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भला आज के समय पर कौन नहीं जानता। आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली और प्यारी मुस्कान वाली एक्ट्रेस है। ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी छोटी उम्र में अपने दमदार अभिनय के कारण काफी ज्यादा नाम कमा लिया है। आलिया भट्ट ने अपना फिल्मी करियर साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से शुरू किया था। जिसके बाद आलिया ने काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया। अगर हम बात करें आलिया भट्ट की प्रोफेशनल और लव लाइफ की तो उनके फैंस से कुछ छुपा नहीं है। तो चलिए आज हम आपको आलिया भट्ट की लव लाइफ के बारे में बताएंगे। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से पहले कितने लोगों को डेट किया। चलिए जानते है।

रमेश दुबे: आलिया भट्ट ने सबसे पहले रमेश दुबे को डेट किया था जो उनका क्लास मेट था। जब आलिया भट्ट रमेश दुबे को डेट कर रही थी तो उस समय पर ही वो अपने फिल्मी करियर की तैयारी भी कर रही थी। जिसके लिए उन्होंने आपका काफी ज्यादा वेट लॉस किया था। जिसके बाद आलिया भट्ट ने अपने करियर पर फोकस किया तो उनका ये रिलेशन पीछे ही छूट गया।

अली दादरकर: अली दादरकर और आलिया भट्ट बचपन के दोस्त थे। लेकिन अली दादरकर के साथ आलिया भट्ट ने सबसे कम टाइम बिताया। उसके बाद भी दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा मजबूत रहा। लेकिन जैसे ही आलिया भट्ट ने फिल्मों ने डेब्यू किया तो अली दादरकर उनकी लाइफ से दूर चले गए।

 Alia Bhatt
Image Source- Times Of India

और पढ़ें: जानें ग्लैमर दुनिया की उन 5 महिलाओं के बारे में जिन्होंने पॉलिटिक्स की दुनिया में बनाई अपनी पहचान

सिद्धार्थ मल्होत्रा: ये बात तो हम सभी लोग जानते ही है कि आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थी। इसी फिल्म के बाद से ही आलिया और सिद्धार्थ एक दूसरे के करीब आये थे। और खबरों की माने तो सिद्धार्थ के परिवार को आलिया काफी पसंद आई थी। लेकिन फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के दौरान सिद्धार्थ और आलिया दोनों के रिश्ते में भी खटास आ गई और उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Alia Bhatt
Image Source- Times Of India

वरुण धवन: जैसी सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट का रिश्ता खत्म हुआ वैसे ही आलिया के अफेयर की खबरें वरुण धवन के साथ आने लगी। लेकिन  एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों का फ़िल्म के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट था। जिसके बाद वरुण धवन ने इस बात को खुद क्लियर किया की वो नताशा से प्यार करते हैं। लेकिन आपको बता दे कि दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आईं थी।

कविन मित्तल: आपको बता दे कि आलिया भट्ट ने एक बिजनेस को भीं डेट किया है। दरअसल आलिया भट्ट की मुलाकात एक बिजनेस समिट में लक्ष्मी मित्तल के बेटे कविन मित्तल से हुई थी। जिसके बाद से दोनों में अच्छी दोस्ती हुई। दोनों को कई बार साथ में डिनर पर भी जाते हुए देखा गया था। लेकिन आपको बता दें कि इस बार आलिया भट्ट ने नहीं बल्कि कविन मित्तल ने आलिया भट्ट को रिजेक्ट किया था।

इन सभी लोगों को डेट करने के बाद अभी बॉलीवुड की चुलबुली आलिया भट्ट का दिल बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर पर आ गया। अभी दोनों साथ में अपने रिलेशनशिप के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। खबरों की माने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है लेकिन अभी दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button