मनोरंजन

Ajmer 92 Trailer: ‘अजमेर 92’ का ट्रेलर रिलीज, 250 मासूम लड़कियों संग हुए दुष्कर्म की कहानी

अजमेर 92' का ट्रेलर रिलीज देख आपका दिल दहल उठेगा,1992 में अजमेर में हिंदू लड़कियों के साथ हुई डरावनी और दर्दनाक कहानी

Ajmer 92 Trailer: अजमेर 92′ का ट्रेलर देख आपका दिल दहल उठेगा, 1992 में अजमेर में हिंदू लड़कियों के साथ हुए डरावने और दर्दनाक हादसे

फिल्म ‘अजमेर 92’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है।विवादों में घिरने के बाद यह फिल्म काफी चर्चा में रही है। यह फिल्म साल 1992 में अजमेर में लड़कियों के  दुष्कर्म की कहानी  पर आधारित है। लड़कियों को आत्महत्या तक मजबूर कर दिया गया था। रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

फिल्म 21 जुलाई को होगी रिलीज –

अजमेर 92 के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और प्रोड्यूसर नवर्देश्वर तिवारी हैं। ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में करण शर्मा, सुमित सिंह, जरीना वहाब, बृजेंद्र काल, सैयाजी शिंदे और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

अजमेर 92’की कहानी –

अजमेर में रसूखदार लोगों ने लड़कियों का दुष्कर्म किया। इसमें 1987 से 1992 तक के समय को दिखाया गया है। उस वक्त अजमेर में कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। पूरे शहर में लड़कियों की न्यूड फोटो शेयर कर दी गईं और ब्लैकमेल करके उनका एक-एक करके दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद अजमेर में दहशत का माहौल हो गया था। आत्महत्या कर रही लड़कियों की मौत पर खूब राजनीति हुई थी। उस वक्त पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए थे। एक पत्रकार खुद इस मामले की तहकीकात करता है।

Read more: Stars Break No Kissing Policy: काजोल से पहले कई सितारे भी तोड़ चुके है ‘नो किसिंग क्लॉज’

ट्रेलर 2.45 मिनट –

Read more: Bigg Boss Winners List: बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट्स जिन्होंने जीता लाखों लोगो का दिल और ट्रॉफी की अपने नाम

अजमेर 92’का ट्रेलर मात्र 2.45 मिनट का है, जिसकी शुरुआत एक माता-पिता से होती है। वे एक पत्रकार के पास अपनी होने वाले बहू की फोटो लेकर आते हैं और सवाल करते हैं कि पता करके बताओ, करें इसका भी तो दुष्कर्म नहीं हुआ। यह सवाल उस वक्त आम बात हो गई थी, क्योंकि जो 1992 में अजमेर में जो हुआ था, उस दौरान ये सवाल लाजमी था। अजमेर में इस घटना ने सनसनी मचा दी थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button