स्वादिष्ट पकवान

Chhattisgarh Famous Dishes: ये हैं छत्तीसगढ़ का विशेष व्यंजन, जो इस राज्य को बनाती है खास

छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति के साथ खान- पीने के बारे में जाना जाता है। यहां की कई चीजें देश भर में फेमस है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोग यहां की चीजों को चाव के साथ खाते हैं। ऐसे लोगों को हम बताने जा रहे हैं। कुछ फेमस चीजों के बारे नें जिसे खाने के बाद कहेंगे वाह

Chhattisgarh Famous Dishes: भारत का ऐसा राज्य जहां देसी और स्वादिष्ट खानों का है विशेष महत्व, ये हैं खास व्यंजन


Chhattisgarh Famous Dishes: छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जहां देसी और स्वादिष्ट खानों का विशेष महत्व है। यहां के लोग हर फेस्टिवल में नए-नए प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। छत्तीसगढ़ अपने खान-पान लिए एक अलग महत्त्व रखता है। यहां आपको वनोपज से लेकर तले भुने सभी प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। आज हम आपको छत्तीसगढ़ के लाजवाब व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं।

देहरौरी

छत्तीसगढ़ के लोग खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं। यहां पर देहरौरी खाना लोग काफी पसंद करते हैं, ये चावल से बनने वाली रेसिपी है, जिसमें दरदरे चावल का इस्‍तेमाल किया जाता है। इसका स्‍वाद खाने में बिल्‍कुल रसगुल्ले जैसा लगता है।

खुरमी

खुरमी दिखने और खाने में शक्‍करपारे की तरह होती है। इसे गेहूं और चावल के आटे से बनाया जाता है। ये मीठे शक्‍करपारे होते हैं। इसमें पड़ने वाला नारियल, गुड़ और चिरौंजी दाना इसका स्वाद बढ़ा देते हैं।

अईरसा

अईरसा भी छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट व्यंजन की लिस्ट में शुमार है। इसे चावल के आटे से बनाया जाता है। अईरसा बनाने के लिए चावल आटे को भिगोकर फिर सुखाकर उसमें गुड़ की चासनी डाली जाती है। इसके बाद तेल में तला जाता है।

चौसेला

चौसेला को भी लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। ये एक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक रेसिपी है। ये पूरियां होती हैं। इसमें अजवाइन मिलाया जाता है। इसे पोरा, हरेली, पोरा, हरेली, छेरछेरा जैसे त्यौहारों में बनाया जाता है।

ठेठरी

ठेठरी बेसन से बनने वाली नमकीन रेसिपी होती है। इसे तीज के त्योहार पर विशेष तौर पर बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में शौक के साथ इसे खाया जाता है।

तसमई

तसमई का सेवन लोग चाव के साथ करते हैं तसमई एक तरह की खीर होती है, जिसे दूध, चावल और गुड़ से बनाया जाता है। इसे किसी त्योहार या खुशी के मौके पर बनाया जाता है।

read more : Crispy Bhindi Recipe: घर पर इस तरह से बनाएं कुरकुरी भिंडी, मिनटों में होगी तैयार

पपची

गेहूं और चावल के आटे से बनी पपची बालूशाही की तरह होती है। इसकी खास बात ये है की इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे ये खाने में कुरकुरी और स्वादिष्ट लगती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button