मनोरंजन

जानें ग्लैमर दुनिया की उन 5 महिलाओं के बारे में जिन्होंने पॉलिटिक्स की दुनिया में बनाई अपनी पहचान

बॉलीवुड अभिनेत्रियां  जिन्होंने राजनीतिक में बनाई अपनी पहचान


बॉलीवुड हो या फिर टीवी जगत की अभिनेत्रियां। हमारे देश में कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने
ग्लैमर दुनिया में नाम कमाने के बाद उनका राजनीतिक जीवन भी काफी ज्यादा दिलचस्प रहा है । इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों और सीरियल्स में तो खूब नाम
कमाया ही है साथ ही साथ उन्होंने राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। तो चलिए जानते हैं उन महिलाओं के बारे में।

 actresses who made their mark in politics
Image Source- her zindagi

हेमा मालिनी: बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी को
भला आज के समय पर कौन नहीं जानता। एक समय था जब हेमा मालिनी ने फिल्मों में अपनी
दमदार भूमिका निभा कर सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। सबके दिलों में राज करने वाली और ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा की सांसद हैं। आपको बता दें कि हेमा मालिनी को 2000 में कला
जगत में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला था। आखरी बार हेमा मालिनी को फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ में देखा गया था। उसके बाद हेमा मालिनी ने साल 2004 में अपना
सियासी सफर भारतीय जनता पार्टी से शुरू किया।

 actresses who made their mark in politics
Image Source- IndiaTv

स्मृति ईरानी: स्मृति ईरानी ये नाम शायद उतने लोगों को पता न हो लेकिन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थीं’ की
तुलसी को हमारे देश में घर घर में जाना जाता है। आज भी स्मृति ईरानी लोगों के बीच में तुलसी के
किरदार से जानी जाती हैं। अगर हम स्मृति ईरानी के राजनीति करियर की बात करें तो अभी स्मृति ईरानी देश की महिला और बाल विकास मंत्री है। शायद आपको याद हो कि साल 2019 में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी को हराकर एक इतिहास रचा था। इतना ही नहीं आपको बता दे कि इससे पहले मानव
संसाधन और सूचना प्रसारण मंत्री भी रह चुकी हैं।

और पढ़ें:  टीवी पर ये चार खूबसूरत जोड़ियां निभा चुकी है मां बेटी की भूमिका

actresses who made their mark in politics
Image Source- ImgPatrika

जया प्रदा: जया प्रदा बॉलीवुड की एक जानी मानी
अभिनेत्री है। बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम करने के बाद साल 1994 में जया प्रदा ने तेलगु देशम पार्टी ज्वाइन की थी। उसके बाद जया प्रदा को साल 2004 में लोकसभा
चुनाव में सपा के टिकट मिली और उन्होंने रामपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीती भी।  उसके बाद साल 2014 में जया प्रदा ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ज्वाइन कर लिया। और उसके बाद 2019 में बीजेपी से जुड़ गयी।

actresses who made their mark in politics
ImageSource- ZeeBiz

किरण खेर: बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर को आज के समय पर किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। किरण खेर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। कभी उन्होंने लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाया, तो कभी सीरियस रोल से लोगों को रुलाया। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि उन्होंने कई रियलिटी शो में बतौर जज काम भी किया है। अगर हम किरण खेर के राजनीति करियर की बात करें तो साल 2009 में उन्होंने राजनीति को ज्वाइन किया था। अभी वर्तमान में वह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

actresses who made their mark in politics
Image Source- Indian Express

जया बच्चन: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जया बच्चन एक जाना माना चेहरा हैं। जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया। और उनको उनकी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। अगर हम जया बच्चन के राजनीति की बात करें तो वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं और अक्सर वो अपने बयानों के कारण सुर्खियों में भी बनी रहती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button