सेहत

अगर आपका लिवर ख़राब है तो पिये ये पांच जूस

लिवर खराब होने का सबसे मुख्य कारण ज्यादा शराब पीना है


लिवर हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग है, यदी आपका लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहा है तो समझिये कि खतरे की घंटी बज चुकी है। लिवर खराब होने का सबसे मुख्य कारण ज्यादा शराब पीना है। शराब का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पूरी तरह से खराब हो जाता है।

आइये हम आपको बताते है कुछ ऐसे जूस जिसकी मदद से आप अपने लिवर को बचा सकते है।
Hépatite-C

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस लिवर को साफ रखने में मददगार होता है। यह लिवर को अच्छे से कार्य करने में मदद करते है। इसे बनाने के लिए चुकंदर, हरा सेब, गाजर, अजवाइन की डठंल और नींबू को मिलाकर जूस बनाएं। ये आपके लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है।

हल्दी वाला जूस

हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। रात सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से लिवर की समस्याएं दूर होती है।

turmaric01

पालक का जूस

पालक का जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए पालक के जूस में चुकंदर का जूस और चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पिएं। ये सिर्फ लिवर ही नही बल्कि आपके शरीर की में खून की कमी को भी पूरा करता है।

गाजर और आंवले का जूस

लिवर को स्वास्थ्य रखने के लिए 150 मिलीलीटर गाजर के जूस में 20 मिलीलीटर आंवले का जूस मिलाएं और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डाल दें। इसे रोज अपने नाश्ते में पिएं। इससे आपका लिवर स्वस्थ हो सकता है।

लौकी का जूस

लिवर को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद होता है।

नींबू पानी

नींबू पानी रोजाना पिने से भी आपका लिवर स्वास्थ्य रहता है। रोजाना दिन में 3 से 4 बार नींबू पानी पिना चाहिए।

lemon

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Neelam Mishra

She loves to write and her write -ups speak for her. She is an entertainment bee, and for her work is everything.
Back to top button