अजब - गजब

Chinese Girl Zhou Chuna: खूबसूरत दिखने को सिर्फ 16 साल की उम्र में इस चाइनीज लड़की ने कराई 100 सर्जरी, अगले की तैयारी में जुटी

Chinese Girl Zhou Chuna: खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। कोई महंगे महंगे प्रोडक्ट्रस खरीदता है तो कुछ घरेलू उपचार कर सुंदर दिखना चाहती हैं। लेकिन पहले से अधिक खूबसूरत दिखने की चाहत इंसान को अपना ही नुकसान करने पर मजबूर कर देती है।

Chinese Girl Zhou Chuna: 100 से ज्यादा ऑपरेशन, इस लड़की की STORY जान तरस खा रहे लोग

खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। कोई महंगे महंगे प्रोडक्ट्रस खरीदता है तो कुछ घरेलू उपचार कर सुंदर दिखना चाहती हैं। लेकिन पहले से अधिक खूबसूरत दिखने की चाहत इंसान को अपना ही नुकसान करने पर मजबूर कर देती है। कुछ ऐसा ही ये लड़की अपने साथ कर रही है। उसकी उम्र महज 18 साल है लेकिन वो अभी तक 100 से अधिक प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी है।

इसमें उसके 563,000 डॉलर (करीब 4.66 करोड़ रुपये) खर्च हो गए हैं। ये लड़की बीते 5 साल से सर्जरी करवा रही है। ये खबर तेजी से वायरल हो रहा है। लाेग ये खबर सुनकर हैरत में पड़ गए हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली झोउ चुना नाम की इस लड़की को 13 साल की उम्र से ही प्लास्टिक सर्जरी करवाने की लत है। वो अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस एसथल यू की तरह खूबसूरत दिखना चाहती है।

मशहूर होने का है सपना

इसके साथ ही इस लड़की का मशहूर होने का भी सपना है। उसकी सर्जरी का सारा खर्च उसके माता-पिता ने उठाया है। स्कूल के दिनों से ही वो अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित रहती थी। उसे जब लोग कहते थे कि वो अपनी मां की तरह आकर्षक नहीं लगती, तो वो असहज हो जाती थी। झोउ ने शंघाई के इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करना शुरू किया था। उसे यहां महसूस होने लगा कि क्लास में पढ़ने वाले बच्चे उससे ज्यादा खूबसूरत और आत्मविश्वासी हैं।

Read More:- New Guinness World Record: अब तक 34000 बर्गर खाकर अमेरिका के इस शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज

13 साल की उम्र में हुआ ऑपरेशन

इससे उसमें हीन भावना जागी। उसे इन बच्चों से जलन होने लगी। बस इसके बाद उसने अपने लुक्स में बदलाव करवाना शुरू कर दिया। जब वो महज 13 साल की थी, तभी उसकी मां ने पहले ऑपरेशन की मंजूरी दी। इसमें उसने अपनी आंखों की पलकों को दोगुना करवाया। इसके बाद से उसमें अपने लुक्स बदलने की लत लग गई। उसने इसके लिए स्कूल तक छोड़ दिया। झोउ का कहना है, ‘आप जिस भी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सोच सकते हैं, मैंने लगभग वो सभी करवाई हैं।’

डॉक्टर्स की चेतावनी को भी कर रही अनसुना

उसके डॉक्टर ने भी उसे चेतावनी दी है कि आंखों को अब और बड़ा नहीं किया जा सकता क्योंकि पहले ही 10 प्रोसीजर हो चुके हैं। लेकिन वो इस चेतावनी को भी अनदेखा कर रही है। सबसे दर्दनाक सर्जरी बोन शेविंग थी। जो 10 घंटे तक चली। तब झोउ महज 15 साल की थी। वो 15 दिन तक बिस्तर पर रही। हालांकि लोग सोशल मीडिया पर उसे लेकर काफी सहानुभूति जता रहे हैं। उनका कहना है कि इंसान को खुद से प्यार करना आना चाहिए, न कि प्लास्टिक सर्जरी वाले चेहरे से प्यार होना चाहिए।

मेमोरी लॉस की होने लगी समस्या

हालांकि सर्जरी से उनपर काफी बुरा प्रभाव भी पड़ा है। उन्हें मेमोरी लॉस की समस्या भी होने लगी है और साथ ही चेहरे पर पर्मानेंट स्कारिंग यानी धब्बे भी बन गए हैं। महज 13 साल की उम्र में झोउ ने अपने माता-पिता को उनकी डबल आइलिड सर्जरी कराने के लिए पैसे देने की जिद शुरू की। शुरुआत में तो माता-पिता ने बहुत मना किया मगर जब उनकी जिद बढ़ने लगी तो उन्होंने उसकी बात मान ली।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सर्जरी के बाद लोगों का बदलने लगा रवैया

लोगों ने उसे सर्जरी कराने से बहुत मना किया। सब ने कहा कि सर्जरी कराने से वो अपनी उम्र के हिसाब से बड़ी लगने लगेंगी। मगर झोउ ने उनकी बात नहीं मानी। झोउ ने एक इंटरव्यू में अपने प्रति लोगों के बदलते रवैया को लेकर कहा- जब मैंने डबल आइलिड सर्जरी करवाई तब लोगों का मेरे प्रति जो रवैया था वो बदलने लगा। उनका व्यवहार मेरे प्रति और दोस्ताना हो गया और तब मैंने प्लास्टिक सर्जरी के महत्व को जाना।

अगली सर्जरी के लिए तैयार

झोउ ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि सर्जरी से पहले वह बहुत बदसूरत हुआ करती थी। उसकी आंखें बहुत छोटी और नाक बहुत बड़ी थी। इसलिए स्कूल में लोग उसका मजाक उड़ाते थे। उसे हमेशा क्लास की सफाई जैसे कठिन काम दिए जाते थे, जबकि सुंदर लड़कियों को हमेशा आसान काम मिलता था। 13 साल की उम्र में झोउ ने पहली सर्जरी कराई। तीन वर्षों में वह चेहरे के विभिन्न शेप, कान, नाक, ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट, बार्बी गर्ल जैसी करीब 100 विभिन्न सर्जरियां करा चुकी हैं। इसके बाद भी वह अपने लुक को लेकर संतुष्ट नहीं है और फिर से अगली सर्जरी के लिए तैयार हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button