Indoor Games for Mental Health: मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये इंडोर गेम
Indoor Games for Mental Health: हम सोचते है की गेम बस बच्चों के लिए होता है लेकिन गेम हर उम्र के लोगो के लिए जरुरी है।
Indoor Games for Mental Health: मेंटल हेल्थ करनी है मजबूत? रोजाना खेलें ये आसान इनडोर गेम्स
Indoor Games for Mental Health: हम सोचते है की गेम बस बच्चों के लिए होता है लेकिन गेम हर उम्र के लोगो के लिए जरुरी है। इससे आप पॉजिटिव से भरपूर रहते है। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में वर्क प्रेशर बहुत ज्यादा होता है। जिस वज़ह से मानसिक तनाव उत्पन्न होता है। जिसका असर मेंटल हेल्थ के ऊपर बहुत बुरा पड़ता है। ऐसे में कुछ देर तक इंडोर गेम खेलने से दिमाग को रिलेक्स फील होता और दिमाग़ी तनाव से आराम भी मिलता है। मानसिक ताकत भी बढ़ती है। लगातार तनाव, चिंता और डिप्रेशन हमारी सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देती है। ऐसे में अगर हम रोजाना कुछ दिमागी खेल खेले तो न सिर्फ हमारा मूड अच्छा रहता है। बल्कि हमारी मेमोरी और एकाग्रता भी तेज होती है।
सूडोकू

यह एक नंबर पजल गेम है, जिसमें 1 से 9 तक के अंक को एक ग्रिड में इस तरह भरना होता है कि हर रो, कॉलम और बॉक्स में कोई संख्या दोहराई न जाए।
Read More : Blood Cancer Awareness Month: ब्लड कैंसर अवेयरनेस मंथ 2025, स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा
कैसे मदद करता है:
- दिमाग की लॉजिकल थिंकिंग तेज करता है।
- ध्यान केंद्रित करने की कंसन्ट्रेशन पावर बढ़ाता है।
- मानसिक थकावट दूर करता है और समस्या सुलझाने की क्षमता में सुधार लाता है।
फायदा: एकाग्रता बढ़ती है, माइंड स्ट्रेंथन होता है।
चेस

शतरंज को ‘ब्रेन जिम’ कहा जाता है क्योंकि इसमें हर चाल के पीछे गहरी सोच, रणनीति और विश्लेषण की ज़रूरत होती है।
Read More : Body Symptoms: यदि दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं की शरीर में हो रहा है प्रोटीन की कमी
कैसे मदद करता है:
- रणनीतिक सोच विकसित करता है।
- निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
- लंबे समय तक फोकस और धैर्य बनाना सिखाता है।
फायदा: स्ट्रैटेजिक थिंकिंग, डीसिशन मेकिंग और प्लानिंग स्किल्स बेहतर होती हैं।
पजल गेम्स

ये गेम्स दिमाग के दोनों हिस्सों – क्रिएटिव और लॉजिकल – को एक साथ एक्टिव करते हैं।
Read More: Ovarian Cancer Awareness Month: ओवरी कैंसर जागरूकता माह 2025, समय पर जांच और इलाज का महत्व
कैसे मदद करता है:
- क्रिएटिव थिंकिंग और विजुअल स्पेसिंग स्किल्स को बढ़ाता है।
- पज़ल सॉल्व करते समय माइंडफुलनेस बढ़ती है, जिससे तनाव कम होता है।
- फाइन मोटर स्किल्स और डिटेल्स पर ध्यान देने की क्षमता बेहतर होती है।
फायदा: माइंडफुलनेस बढ़ती है और मानसिक थकान घटती है।
लूडो या कैरम

हल्के-फुल्के इनडोर बोर्ड गेम्स जो आमतौर पर परिवार या दोस्तों के साथ खेले जाते हैं।
Read More : Reels सिर्फ मनोरंजन नहीं, दिमाग की सेहत भी बिगाड़ रही हैं
कैसे मदद करता है:
- सोशल इंटरैक्शन बढ़ाता है, जिससे अकेलापन कम होता है।
- मनोरंजन के साथ-साथ मन को रिलैक्स करता है।
- जीत-हार के ज़रिए भावनात्मक संतुलन और सहनशीलता सिखाता है।
फायदा: सोशल बॉन्डिंग बेहतर होती है, स्ट्रेस और अकेलापन कम होता है।
मेमोरी टेस्ट वाले गेम्स
कार्ड मैचिंग गेम्स, मेमोरी पजल्स या डिजिटल मेमोरी ऐप्स दिमाग की याद रखने की क्षमता यानी रिटेंशन पावर को बेहतर बनाते हैं। ये गेम खासतौर पर छोटे बच्चों, स्टूडेंट्स और बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
Read More : Yoga Awareness Month: योग के महत्व को समझने का महीना, योग अवेयरनेस मंथ 2025
कैसे मदद करते हैं:
- दिमाग की सूचना याद रखने की ताकत बढ़ाते हैं।
- अटेंशन स्पैन यानी ध्यान केंद्रित रखने की अवधि को बढ़ाते हैं।
- कॉग्निटिव स्किल्स जैसे एकाग्रता, विश्लेषण और तुलना करने की क्षमता को मजबूत करते हैं।
- बुजुर्गों में डिमेंशिया और भूलने की बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







