मनोरंजन

Off Campus Season 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें नई कहानी में कौन-कौन आएगा नजर

Off Campus Season 2, ओटीटी पर रोमांस, कॉलेज लाइफ और स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लोकप्रिय वेब सीरीज 'Off Campus' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। पहले सीजन में हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम की लव स्टोरी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

Off Campus Season 2 : रोमांस और ड्रामे से भरपूर होगा Off Campus 2, इस दिन Prime Video पर होगी स्ट्रीम

Off Campus Season 2, ओटीटी पर रोमांस, कॉलेज लाइफ और स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘Off Campus’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। पहले सीजन में हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम की लव स्टोरी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब दूसरे सीजन में कहानी एक नए रोमांटिक रिश्ते की ओर बढ़ने वाली है। इस बार Briar University की दुनिया में एली हेज और डीन डि लॉरेंटिस की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। सीरीज के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी और अब रिलीज की तारीख सामने आने के बाद इंतजार और बढ़ गया है।

कब रिलीज होगा Off Campus Season 2?

‘Off Campus Season 2’ को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 28 अप्रैल 2027 को स्ट्रीम होगी। यानी दर्शकों को नए सीजन के लिए अभी कुछ महीने इंतजार करना होगा। दूसरा सीजन भी Amazon Prime Video पर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। मेकर्स ने रिलीज डेट की जानकारी एक खास वीडियो के जरिए साझा की, जिसमें सीरीज के मुख्य कलाकार मिका अब्दल्ला और स्टीफन कैलिन नजर आए।

images?q=tbn:ANd9GcQWNTi5NPD6pQt9hcFTEtBoHGVQdqaY2WNY5JERQdRP74VaopR0CqXpt M&s=10

इस बार एली और डीन की होगी लव स्टोरी

पहले सीजन में कहानी का मुख्य फोकस हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम के रिश्ते पर था। हन्ना का किरदार एला ब्राइट और गैरेट का किरदार बेलमोंट कैमेली ने निभाया था। दोनों की कहानी में दोस्ती, प्यार, गलतफहमियां और रिश्तों की चुनौतियां देखने को मिली थीं। वहीं, एली और डीन का रिश्ता भी पहले सीजन में दर्शकों के सामने आया था, लेकिन उनकी कहानी पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाई थी।दूसरे सीजन में एली हेज के किरदार में मिका अब्दल्ला और डीन डि लॉरेंटिस के किरदार में स्टीफन कैलिन मुख्य भूमिका निभाएंगे। दोनों के बीच आकर्षण और रिश्ते की उलझनों को कहानी का केंद्र बनाया जाएगा। एली अपनी पिछली भावनाओं और रिश्तों को लेकर असमंजस में रहती है, जबकि डीन का स्वभाव और उसका रोमांटिक अतीत इस रिश्ते को आसान नहीं बनाता। ऐसे में दोनों के बीच प्यार किस तरह आगे बढ़ता है, यह नए सीजन का अहम हिस्सा होगा।

images?q=tbn:ANd9GcTLYFpLE ko24wn1fhmLO3FeuF6s0HJ2Fqip2ZFBsEdVhcMkrknlVUjI m&s=10

 

किस किताब पर आधारित होगी दूसरे सीजन की कहानी?

‘Off Campus’ सीरीज लेखिका Elle Kennedy की लोकप्रिय किताबों की श्रृंखला पर आधारित है। इसके पहले सीजन में किताब ‘The Deal’ की कहानी को पर्दे पर उतारा गया था, जिसमें हन्ना और गैरेट का रिश्ता दिखाया गया था। वहीं, दूसरे सीजन की कहानी इसी श्रृंखला की तीसरी किताब ‘The Score’ से प्रेरित होगी। इस किताब में एली और डीन की प्रेम कहानी को प्रमुखता दी गई है।सीरीज की खास बात यह है कि इसमें कॉलेज और आइस हॉकी की दुनिया के साथ-साथ दोस्ती, प्यार, दिल टूटने और बड़े होने के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी दिखाया जाता है। कहानी Briar University के एक आइस हॉकी ग्रुप और उससे जुड़े लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बार भी खेल और कॉलेज लाइफ के साथ रिश्तों की नई उलझनें देखने को मिल सकती हैं।

Read More: ACP Manasvi Vashishtha: प्रदर्शन का नेतृत्व करना पड़ा भारी! DANIPS ACP मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड

क्या हन्ना और गैरेट भी आएंगे नजर?

दूसरे सीजन में भले ही एली और डीन की कहानी मुख्य रहने वाली है, लेकिन पहले सीजन के लोकप्रिय किरदार हन्ना और गैरेट भी वापसी करेंगे। एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली एक बार फिर अपने पुराने किरदार निभाते दिखाई देंगे। यानी दर्शकों को इस जोड़ी की आगे की जिंदगी और दोस्तों के साथ उनके रिश्तों की झलक भी मिल सकती है।इसके अलावा एंटोनियो सिप्रियानो जॉन लोगन और जालेन थॉमस ब्रूक्स जॉन टकर के किरदार में लौटेंगे। इंडिया फाउलर ग्रेस आइवर्स के रूप में नजर आएंगी। जूलिया सारा-स्टोन, खोबे क्लार्क और माइल्स गुटिरेज-राइली भी अपने किरदारों में वापसी करेंगे। वहीं, फिलिपा सू स्कारलेट के रूप में दिखाई देंगी। चार्ली इवांस हंटर डेवनपोर्ट और शे रुडोल्फ समर के किरदार में गेस्ट अपीयरेंस देंगी।

Read More: Glenn Maxwell retirement: वर्ल्ड कप विजेता ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें आगे क्या करेंगे

पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

‘Off Campus’ का पहला सीजन मई 2026 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। Prime Video के मुताबिक, रिलीज के शुरुआती 12 दिनों में इस सीरीज को दुनियाभर में 3.6 करोड़ दर्शकों तक पहुंच मिली थी। प्लेटफॉर्म के लिए यह किसी सीरीज का तीसरा सबसे ज्यादा देखा गया डेब्यू सीजन बना। खास तौर पर 18 से 34 साल की महिलाओं के बीच इसे काफी लोकप्रियता मिली।पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। सीरीज को जल्दी ही अगले सीजन के लिए मंजूरी मिल गई थी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

किसने बनाई है Off Campus सीरीज?

इस सीरीज को Louisa Levy ने बनाया है और वह Gina Fattore के साथ शो की सह-शोरनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इसकी कहानी Elle Kennedy की किताबों पर आधारित है। नए सीजन में पुराने किरदारों की वापसी के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते  हैं info@oneworldnews.com.

Back to top button