मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से यूपी और मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में किया येलो अलर्ट जारी, जानिए कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल


Weather Update: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का असर लगातार जारी है. तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है जिससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है। सुबह से खिली धूप के चलते लोगों को ठंड से काफी राहत है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में स्थिति बदलने की संभावना जताई है। दिल्ली में इस हफ्ते धूप खिली रही, लेकिन शाम को ठंड का असर नजर आया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम कुछ बदल सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी आशंका है।

पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने बदला मैदानी क्षेत्रों का मौसम

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों का मौसम भी बदल दिया है। तेज हवाओं और बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। कोहरे की चादर ने परिवहन को बाधित कर दिया है जिससे ट्रेनें और सड़क यातायात प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में किया येलो अलर्ट जारी

देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से यूपी और मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे के रूप में दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में कोहरे ने सूरज को बादलों के पीछे छिपा दिया है। श्रावस्ती और बहराइच जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी है। दिन का तापमान 18 डिग्री और रात का 9 डिग्री रहने का अनुमान है। छोटे कस्बों में विजिबिलिटी कम होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने की संभवना है। राजस्थान में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिससे सर्दी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट हो सकती है। जिससे मौसम फिर से ठंडा हो सकता है। यह मौसम परिवर्तन राजस्थान के मौसम को कुछ समय के लिए बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जयपुर और अजमेर में भी सर्दी का असर जारी है।

Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड, कई इलाकों में पारा गिरने के आसार

फरवरी में मौसम अधिक गर्म रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में गर्म और शुष्क मौसम के बाद फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार भारत में जनवरी में औसतन 4.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो 1901 के बाद से चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज की गयी। जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान था, जो 1958 और 1990 के बाद सबसे अधिक था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button